सचिन को पछाड़ कर कोहली ने बनाये सबसे तेज 11000 रन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2019

मैनचेस्टर। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी नये मुकाम पर सबसे तेज पहुंचने के क्रम को बरकरार रखते हुए रविवार को यहां केवल 222 पारियों में 11,000 रन पूरे करके सचिन तेंदुलकर का 17 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप मैच में भारतीय पारी के 45वें ओवर में हसन अली की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर अपने 230वें मैच और 222वीं पारी में इस आंकड़े को छुआ। कोहली ने इस मुकाबले में 65 गेंद में सात चौके की मदद से 77 रन बनाये। यह उनकी करियर की 51वीं अर्धशतकीय पारी है। 

इसे भी पढ़ें: कोहली ने खुद छोड़ी क्रीज, रीप्ले से पता लगा नहीं थे आउट

इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (295 मैच, 286 पारी), दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला जैक कैलिस (307 मैच, 293 पारी), श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा (340 मैच, 318 पारी), पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक (349 मैच, 324 पारी), श्रीलंका के पूर्व सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या (363 मैच, 354 पारी) और श्रीलंका के ही पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने (394 मैच, 368 पारी) का नाम भी शामिल हैं। 

प्रमुख खबरें

Vitamin C से भरपूर Orange Peel Scrub से दूर होगी Dry Skin, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग

Asian Games 2026 | Satwiksairaj Rankireddy और Chirag Shetty की चौंकाने वाली हार से बिगड़ा भारत का गणित, हाथ से निकले कई गोल्ड मेडल

UPITS 2026: यूपीआईटीएस-2026 में दिखी यूपी की ग्लोबल ताकत, शामिल हुए 90 देशों के खरीदार, CM योगी बोले- इंडस्ट्रियल हब के तौर पर उभर रहा प्रदेश

Rajasthan Mayor Elections: Jodhpur में जीते Prasann Chand Mehta, Jaipur और Kota में भी BJP का कब्जा