Meghalaya में दूसरी बार Konrad Sangma ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, PM Modi भी रहे मौजूद

By रितिका कमठान | Mar 07, 2023

कोनराड संगमा ने सात मार्च को एक बार फिर से मेघालय के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है। मेघायल की सियासी पिच पर उन्होने इस बार दमदार पारी खेली है, जिसकी बदौलत उन्हें लगातार दूसरी बार ये पद मिला है। शिलॉन्ग में हो रहे शपथ ग्रहण समारोह में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में कोनराड संगमा ने शपथ ग्रहण की है। 

ऐसा होगा मंत्रीपरिषद
मेघालय में मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद मंत्रीपरिषद की भी शपथ ग्रहण हो रहा है। कोनराड संगमा ने कहा कि एनपीपी को आठ और 11 विधायकों वाले सहयोगी दल यूडीपी को दो, भाजपा और हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी को एक मंत्रीपद मिलेगा।

ऐसा था नतीजा
मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा के नतीजे आए हैं। यानी कि किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। दूसरी ओर सत्तारूढ़ एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। एनपीपी को 26 सीटें मिली हैं। लेकिन अभी भी सरकार गठन से वह चार कदम दूर थी, जिसके बाद एनपीपी ने अन्य पार्टियों से समर्थन लेकर सरकार का गठन किया है। 

बता दें कि कोनराड संगमा सबसे पहले वर्ष 2018 में राज्य के मुख्यमंत्री बने थे, जब एनपीपी 19 सीटों को जीतने में कामयाब रही थी। कोरनाड संगमा ने बीजेपी और अन्य दलों के साथ ही मिलकर तब भी सरकार का गठन किया था। हालांकि इस वर्ष 2023 में हुए विधानसभा चुनावों में एनपीपी अकेले चुनाव मैदान में उतरी थी और सबड़े बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। 

प्रमुख खबरें

Career Tips: क्या अमेरिका में पहले साल कर सकते हैं Part-Time Job? भारतीय छात्र समझें USCIS गाइडलाइन्स

Vanakkam Poorvottar: Delimitation से लेकर Cauvery तक... दक्षिण की बड़ी चिंताओं पर Amit Shah की बैठक में निकला समाधान का रास्ता!

Putrada Ekadashi 2026: क्या सिर्फ पुत्र प्राप्ति के लिए है यह व्रत? जानें बेटी की चाहत पर धार्मिक मान्यताएं और Puja Rituals

US Dollar के मुकाबले तीन पैसे चढ़कर 95.70 के स्तर पर बंद हुआ रुपया