मिसाइल परीक्षणों के बावजूद दोनों कोरियाई देशों ने बहाल की हॉटलाइन, क्या सुधरेंगे हालात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2021

सियोल। उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया ने कई सप्ताह से ठप पड़ी संचार ‘हॉटलाइन’ को सोमवार को फिर बहाल कर दिया। उत्तर कोरिया ने हाल ही में कई मिसाइल परीक्षण करने के साथ ही उत्तर कोरिया के साथ ‘हॉटलाइन’ बहाल करने की इच्छा जाहिर की थी। सियोल के एकीकरण मंत्रालय ने बताया कि दोनों कोरियाई देशों के सम्पर्क अधिकारियों ने सोमवार सुबह सीमा पार संचार चैनल पर संदेशों का आदान-प्रदान किया। दक्षिण कोरिया के एकीकरण मंत्रालय द्वारा जारी वीडियो के अनुसार, सियोल के अधिकारी ने एक चैनल पर अपने उत्तर कोरियाई समकक्ष के साथ फोन पर बातचीत के दौरान कहा, ‘‘ लंबे समय से कोई बातचीत नहीं हुई थी। हम खुश हैं कि हमारे संचार चैनल इस तरह बहाल हुए। हम उम्मीद कर रहे हैं कि दक्षिण और उत्तर कोरिया के बीच संबंध नए स्तर पर विकसित होंगे।’’

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने नेपाल को 10वीं सदी की शिव की मूर्ति लौटाई

इस वार्षिक सैन्य अभ्यास को उत्तर कोरिया युद्ध का पूर्वाभ्यास करार देता है। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने शांति स्थापित करने के लिए अक्टूबर के शुरू में दक्षिण कोरिया के साथ ‘हॉटलाइन’ बहाल करने की इच्छा पिछले सप्ताह व्यक्त की थी, लेकिन उन्होंने वार्ता के अमेरिकी प्रस्ताव को यह कहकर फिर से ठुकरा दिया था कि यह उत्तर कोरिया के खिलाफ शत्रुता को छुपाने का अमेरिका का ‘‘कुटिल तरीका’’ है। उन्होंने एक बार फिर दक्षिण कोरिया से उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षणों और अन्य घटनाक्रम के लिए अपने ‘‘दोहरे व्यवहार के दृष्टिकोण’’ और ‘‘शत्रुतापूर्ण नजरिए’’ को छोड़ने की मांग की। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है ताकि वह अमेरिका को आर्थिक प्रतिबंधो में ढील और अन्य रियायतें देने के लिए राजी कर पाए। उत्तर कोरिया की आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने ‘हॉटलाइन’ बहाल होने से पहले कहा था, ‘‘ दक्षिण कोरियाई अधिकारियों को उत्तर-दक्षिण संबंधों को सही रास्ते पर लाने के लिए सकारात्मक प्रयास करने चाहिए और संचार लाइनों की बहाली को ध्यान में रखते हुए, भविष्य में उज्ज्वल संभावनाओं के मार्ग प्रशस्त करने के लिए प्राथमिकता वाले महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने शुरू किया Nasha Mukt Yuva for Viksit Bharat Sankalp Abhiyaan, 1 करोड़ युवाओं ने ली शपथ

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके की विदेश में पढ़ाई के खर्च पर विवाद, पिता की आय की जांच के लिए RTI कार्यकर्ता ने खोला मोर्चा

कोरियाई दिग्गज Lee Yong Dae का रिकॉर्ड तोड़कर Tanvi Sharma ने जीता Taipei Open Super 300 खिताब

गुलवीर सिंह का ऐतिहासिक Double Medal: 5000m में Bronze और Soman Rana ने जीता Shotput Gold Medal