कृति सेनन कर चुकीं है पैरानॉर्मल ऐक्टिविटीज को महसूस, बताया शूट के दौरान कमरे में क्या हुआ था?

By रेनू तिवारी | Oct 31, 2020

फिल्म हॉलीवुड हो या बॉलीवुड, भूतिया फिल्में हर सिनेमा में बनती हैं क्योंकि लोग इसे देखना पसंद करते हैं। कुछ लोग मानते हैं कि भूत होते है और कुछ लोगों का मानना है कि भूत नाम की कोई चीज नहीं है। बिना किसी के एहसास किए आखिर ये भूत का कॉन्सेप्ट आया कहा से? बहुत से ऐसे सवाल है जिसका जवाब अभी तक नहीं मिला है। भूत के नाम पर अमेरिका में हैलोवीन डे भी बनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने रचाई शादी, वायरल हुई तस्वीरें 

दिलवाले की शूटिंग के दौरान डर गयी थी पूरी टीम

एक इंटरव्यू के दौरान कृति सेनन ने बताया कि जब हम फिल्म दिलवाले की शूटिंग कर रहे थे तब हमारे साथ कुछ ऐसा हुआ था जिसके बाद हम काफी डर गये थे। कृति ने बताया कि हम मेकअप आर्टिस्ट के साथ मेकअप रूम में थे। मेरी मेकअप आर्टिस्ट को पहले भी ऐसा लगा था कि उसके कमरे में कोई है लेकिन देखने पर कोई नहीं होता था। मेकअप रूम में भी उसे कई बार ऐसा लगा की कोई बार-बार पीछे की तरफ से यहां से वहां जा रहा है। एक बार तो वह काफी चौंक गयी क्योंकि उसे लगा कि किसी ने पीछे की ओर खींचा हैं। हम रूम में ही थे अचानक से पानी की बोटल जमीन पर गिर गयी। हमने उस बोटल को उठाया और फिर रखा तो वह बोटल फिर नीचे गिर गयी। ये घटना काफी डरावनी थी। समझ नहीं आ रहा था कि आखिर क्या हो रहा हैं। सब हैरान थे। हमने टेबल चेक की तो वो टेबल हिलने वाली नहीं थी और न ही कही से कोई हवा आ रही थी कि बोटल गिर जाए। हमने वो शूट बहुत डर में पूरा किया था। 

कृति की कहानी में क्या सच कोई भूत था या किसी टीम मेंबर्स की तरफ से डराने की शरारत की गयी थी ये तो उन्हीं को पता होता लेकिन बोतल कई बार इस लिए भी किर जाती है अगर वह खाली हो और जहां वो रखी हो वहा का साइड ऊंचा-नीचा हो। 

प्रमुख खबरें

North India Weather Alert | दिल्ली में भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में भी भारी वर्षा की चेतावनी

Explained- US Visa Fee Hike | ट्रंप प्रशासन का H-1B वीज़ा फ़ीस $1,00,000 करने का प्रस्ताव: भारतीय पेशेवरों पर क्या होगा असर?

Women Empowerment In Defense | देश में पहली बार... NSG में महिला कर्मियों के लिए ‘कमांडो कन्वर्जन कोर्स’ की शुरुआत

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई