कोरोना से लड़ रही कृति सेनन को आ रही है सुशांत सिंह राजपूत की याद, शेयर की ये तस्वीर

By रेनू तिवारी | Dec 10, 2020

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन हाल ही में चंडीगढ़ से वापस अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग करके लौटी हैं। वापस आने के बाद उन्होंने अपना कोरोना वायरस का टेस्ट करवाया जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी हैं। कृति सेनन ने इस बाद की जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है और अपने कोरोना वायरस के लक्षणों के बारे में भी बताया। कृति ने फिलहाल अपने आप को मुंबई वाले घर में आइसोलेट किया हुआ है। उन्होंने कहा कि वह ठीक महसूस कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: अनुराग कश्यप की फिल्म AK vs AK में किया गया IAF की वर्दी का अपमान! अनिल कपूर ने मांगी माफी 

सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं है। 14 जून 2020 को सुशांत का शव उनके बांद्रा वाले घर पर पंखें से लटका हुआ मिला था। सुशांत की मौत ने लोगों को चौंका दिया था। फैंस आज भी उनके लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच फिलहाल सीबीआई कर रही हैं। 

सुशांत सिंह राजपूत की कृति सेनन से काफी अच्छी दोस्ती थी। फिल्म राबता के दौरान दोनों करीब आये थे। कृति सेनन से नजदीकियों के कारण ही सुशांत सिंह राजपूत का 7 साल का रिश्ता अंकिता लोखंडे के साथ टूट गया था। कुछ समय कृति के साथ अफेयर के बाद सुशांत सिंह राजपूत का नाम सारा अली खान से जुड़ा था। कृति का अफेयर था या नहीं इसको लेकर किसी तरह की दोनों ने पुष्टी नहीं की लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया था कि कृति के कारण ही अंकिता और सुशांत का रिश्ता टूटा था। 

फिलहाल अब सुशांत को कृति टीवी पर उन्हें देखकर याद कर रही हैं। कृति ने सुशांत की मौत के बाद एक बेहद भावुक पोस्ट भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।  

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार