Krunal Pandya का बड़ा बयान, RCB की बल्लेबाजी में सुधार का पूरा श्रेय Dinesh Karthik को जाता है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2026

ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी जुझारू पारी के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की बल्लेबाजी में सुधार का श्रेय टीम के मेंटोर (मार्गदर्शक) और बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक को दिया। क्रुणाल ने पूरी तरह फिट नहीं होने के बावजूद 46 गेंद में 73 रन बनाए जिससे आरसीबी अंतिम गेंद पर जीत हासिल करने में सफल रही। इससे उसकी टीम अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।

क्रुणाल ने कहा कि दबाव वाली परिस्थितियों में आरसीबी का स्पष्ट रवैया उसके लिए फायदेमंद साबित हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस पर चर्चा की थी कि अगर कोई ऐसा गेंदबाज है जिसे आप पसंद करते हैं और आपको लगता है कि आप उसका सामना कर सकते हैं, तो बस उसकी छह गेंदों को अच्छी तरह से खेलें।’’ क्रुणाल ने कहा, ‘‘मैं क्रीज पर पांव जमा चुका था और मुझे लगा कि ऐंठन के कारण मेरे लिए एक-दो रन लेना बहुत मुश्किल हो रहा था। इसलिए मैंने सोचा, मैं बस खड़े रहकर सभी छह गेंदों का अच्छी तरह से सामना करता हूं और जितना संभव हो उसका फायदा उठाता हूं।’’

अपने आईपीएल करियर में अलग-अलग नंबर पर बल्लेबाजी कर चुके क्रुणाल ने कहा कि उन्हें मुश्किल परिस्थितियों में जिम्मेदारी लेना अच्छा लगता है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अच्छा लगता है कि टीम मुझ पर भरोसा करती है और मुझे अलग-अलग भूमिका सौंपती है। मैंने कभी भी व्यक्तिगत उपलब्धियों पर ध्यान नहीं दिया। मैं हमेशा टीम की स्थिति को समझने और उसे यथासंभव सरल तरीके से हल करने की कोशिश करता हूं।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra