Kuch Kuch Hota Hai की Sana Saeed ने कर ली सगाई, नए साल पर बॉयफ्रेंड ने शादी के लिए किया प्रपोज

By एकता | Jan 01, 2023

फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में अंजलि का किरदार निभाकर मशहूर हुई अभिनेत्री सना सईद ने नए साल पर अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। अभिनेत्री ने सगाई कर ली है। नए साल के मौके पर सना को उनके बॉयफ्रेंड ने शादी के लिए प्रपोज किया, जिसका जवाब अभिनेत्री ने हाँ कहकर दिया। सना ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है। अभिनेत्री की सगाई की खबर इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं और उनके द्वारा शेयर किया गया वीडियो इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में, सना का बॉयफ्रेंड अपने घुटनों पर बैठकर उन्हें प्रपोज करते नजर आ रहा है। इसके बाद वीडियो में अभिनेत्री और उनके बॉयफ्रेंड की कुछ रोमांटिक तस्वीरें देखी जा सकती हैं। एक तस्वीर में, सना अपनी इंगेजमेंट रिंग को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं, दूसरी में वह अपने बॉयफ्रेंड को किस करती नजर आ रही हैं और तीसरी तस्वीर में दोनों लव बर्ड्स एक दूसरे के साथ कोजी होते नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री ने अपने इन खास पलों को सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए दिल, रिंग, प्यार वाले इमोजी का सहारा लिया। सोशल मीडिया पर फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियों से लेकर फैंस तक सब सना को बधाई दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sana Saeed (@sanaofficial)

इसे भी पढ़ें: Tunisha Sharma Suicide | 'तुनिषा शर्मा से मारपीट करते थे शीजान खान', एक्ट्रेस की दोस्त रय्या लबीब का दावा

कौन हैं सना सईद का बॉयफ्रेंड?

अभिनेत्री सना सईद काफी लंबे समय से साबा वैगनर को डेट कर रही हैं। साबा लॉस एंजेलिस में रहते हैं और हॉलीवुड फिल्मों के लिए साउंड डिज़ाइन करते हैं। सना और साबा एक दूसरे से बेइंतेहां प्यार करते हैं और इस बात का अंदाजा आप उनकी सोशल मीडिया प्रोफाइल से लगा सकते हैं। दोनों लव बर्ड्स की सोशल मीडिया प्रोफाइल एक-दूसरे की तस्वीरों से भरी हुई हैं।

प्रमुख खबरें

Hollywood Selma Blair Arrested | हॉलीवुड एक्ट्रेस की शर्मनाक करतूत! प्लेन में किया एयरहोस्टेस पर हमला, अस्पताल में पुलिस और नर्स को मारी लात

Nepal Flood: गोरखा में सेना ने 200 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला

Mumbai में कैंसर ठीक करने के नाम पर महिला से 69.30 लाख की ठगी, दो बाबाओं पर केस

Allahabad High Court सख्त: यूपी सरकार 3 महीने में तय करे Silence Zone, प्रेशर हॉर्न पर रोक