Modi 3.0 में भारी उद्योग और इस्पात मंत्री बने HD Kumaraswamy, दो बार संभाल चुके हैं Karnataka की सत्ता

By Prabhasakshi News Desk | Jun 12, 2024

दो बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे एच.डी. कुमारस्वामी ने एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल में भारी उद्योग और इस्पात मंत्री के रूप में शपथ ली है। जनता दल सेकुलर (जेडीएस) के सांसद एचडी कुमारस्वामी पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के बेटे हैं। इस बार उन्होंने लोकसभा चुनाव में मांड्या लोकसभा सीट से जीत दर्ज की है। कुमारस्वामी राजनीतिज्ञ के साथ-साथ फिल्म निर्माता और व्यवसायी भी हैं। वे 2006 से 2007 के बीच और 2018 से 2019 के बीच दो बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे हैं।

कुमारस्वामी ने 1996 में राजनीति में कदम रखा. वे सबसे पहली बार 11वीं लोकसभा में 1996 में कनकपुरा सीट से चुनकर लोकसभा में आए थे. 2009 में वे दूसरे कार्यकाल के लिए 15वीं लोकसभा के लिए फिर से चुने गए थे. अब तक वो 11 बार चुनाव लड़ चुके हैं, जिसमें से आठ बार जीत हासिल की है। 2018 में विधानसभा चुनाव में वो चन्नापट्टना और रामानगरम दो विधानसभा सीटों से मैदान में उतरे और दोनों ही सीटों पर उन्होंने जीत दर्ज की थी। उन्हें सीडी कुमारा और कुमारन्ना का नाम मिला क्योंकि उन्होंने संबंधित ऑडियो और वीडियो सीडी साक्ष्य जारी करके कर्नाटक में अन्य राजनीतिक दलों की कई भ्रष्ट गतिविधियों को उजागर किया था।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग को लेकर Youth Congress का दिल्ली में प्रदर्शन

कश्मीर पर जुबान संभाल के... पाकिस्तान को जाकर सलाह दें, इस्लामिक ग्रुप IOC को भारत से अच्छे से समझा दिया

दुर्घटना और सख्त कार्रवाई (व्यंग्य)

Pitru Paksha 2026 से पहले घर से बाहर कर दें ये 4 अशुभ चीजें, Vastu नियम का करें पालन