शो हुआ रद्द तो विश्व हिंदू परिषद पर फूटा कुणाल कामरा का गुस्सा, पूछ लिया तीखा सवाल

By एकता | Sep 11, 2022

स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा का गुरुग्राम में एक शो होने वाला था, जिसे विश्व हिंदू परिषद के विरोध-प्रदर्शन की चेतावनी के बाद रद्द कर दिया गया था। शो रद्द किये जाने के बाद अब कॉमेडियन ने विश्व हिंदू परिषद के नाम एक चिठ्ठी जारी की है। कुणाल ने अपनी इस चिठ्ठी को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने विश्व हिंदू परिषद से सवाल पूछा है कि उनका एक शो या वीडियो दिखा दो जिसमें उन्होंने हिन्दू कल्चर का अपमान किया हो। इसके अलावा उन्होंने यह भी साफ़ किया कि वह सिर्फ सरकार पर तंज करता हूँ।

इसे भी पढ़ें: Brahmastra करेगा तबाह, Sushant Singh Rajput की बहन ने बॉलीवुड पर साधा निशाना

जानकारी के लिए बता दें कि कुणाल कामरा का 17 सितम्बर को गुरुग्राम सेक्टर 27 के Studio Xo Bar में एक कॉमेडी शो होने वाला था। उनके शो का लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा था, जिसके बाद विश्व हिंदू परिषद ने उपायुक्त को ज्ञापन सौप पर शो को रद्द करने की मांग की थी।

इसे भी पढ़ें: एक बार फिर बड़े पर्दे पर आग लगाने वाली हैं Samantha Ruth Prabhu, रिलीज हुआ Yasoda का दमदार टीज़र

उपायुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में विश्व हिंदू परिषद ने कहा था कि कुणाल कामरा अपने शो में हिन्दू देवी-देवताओं का मजाक उडाता है। इसलिए इसके शो के कारण गुरुग्राम में तनाव उत्पन्न हो सकता है, इसलिए इसे रद्द कर दिया जाना चाहिए। अन्यथा विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता शो का विरोध-प्रदर्शन करेंगे। विश्व हिंदू परिषद की विरोध-प्रदर्शन की चेतावनी के बाद बार प्रबंधन ने कॉमेडियन के शो को रद्द करने का फैसला लिया था।

प्रमुख खबरें

US Open 2026 को लगा बड़ा झटका, Novak Djokovic को हराने वाले Joao Fonseca पेट की चोट के कारण बाहर

AISA President Neha Bora ने कहा, समाज के विकास के लिए शिक्षा तक सबकी पहुंच जरूरी

G Kishan Reddy ने पूछा: क्या New York मेयर से मिलना चाहते थे रेवंत रेड्डी

ICC की कार्रवाई: Prabhat Jayasuriya ने भारत के खिलाफ खोया आपा, मैदान पर तोड़फोड़ के बाद मिली सख्त सजा