मद्रास HC में पेश हुए कुणाल कामरा, कहा- पुलिस गिरफ्तार करने की कोशिश में लगी

By अभिनय आकाश | Apr 01, 2025

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ अपनी टिप्पणी को लेकर कानूनी मुसीबत में फंसे स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने ट्रांजिट अग्रिम जमानत के लिए मद्रास उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। कामरा के खिलाफ मुंबई की खार पुलिस ने मामला दर्ज किया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तारी से बचने के लिए कानूनी संरक्षण की मांग करनी पड़ी।

याचिका पर सुनवाई करते हुए मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुंदर मोहन ने कामरा को जमानत हासिल करने के लिए वनूर न्यायालय में पेश होने का निर्देश दिया और मामले की सुनवाई 7 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी।

इसे भी पढ़ें: 'यह मुसलमानों के खिलाफ नफरत का नतीजा है', बीड मस्जिद विस्फोट पर बोले सपा विधायक अबू आज़मी

इससे पहले, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर अपनी टिप्पणी के संबंध में पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं होने पर मुंबई पुलिस के कई अधिकारी शहर में कॉमेडियन कुणाल कामरा के आवास पर गए थे। जवाब में, कामरा ने इस कदम की आलोचना करते हुए इसे "समय और सार्वजनिक संसाधनों की बर्बादी कहा, क्योंकि वह एक दशक से वहां नहीं रहे हैं।

प्रमुख खबरें

महिला टी20 एशिया कप में भारत की शानदार शुरुआत, थाईलैंड को 94 रन से हराया

नेपाल बाढ़: गंडक नदी से कुशीनगर में 13 शव बरामद, जिले के चार कर्मचारी लापता

महिला टी20 एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हराया, दीप्ति और शेफाली चमकीं

असम में बुनियादी ढांचे के विकास पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार