सीरिया में तुर्की सेना पर गश्त के दौरान कुर्दों ने की पत्थरबाजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2019

माब्दा (सीरिया)। पूर्वोत्तर सीरिया में शुक्रवार गश्त के दौरान तुर्की सेना के वाहनों पर कुर्द प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की जिसमें एक वाहन की चपेट में आकर एक नागरिक की मौत हो गयी। एएफपी संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार तुर्की सीमा के पासमाब्दा शहर में कुछ लोगों ने गश्त के कर रहे तुर्की सेना के काफिले पर जूते और पत्थर बरसाये। इसी बीच डेरिक कस्बे में एक बड़ा बख्तरबंद वाहन एक युवक को रौंदते हुए निकल गया। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया।

घटना की निगरानी कर रहे सीरियन ऑब्जर्वेट्री फॉर ह्यूमन राइट्स समूह ने जानकारी दी कि आंतरिक रक्तस्राव के कारण युवक की मृत्यु हो गई। शहर में अन्य स्थानों पर गश्त कर रही रूसी-तुर्की सेना के प्रति कुर्द ग्रामीणों ने ऐसी ही हिंसक प्रतिक्रिया दी है। तुर्की सेना और उनके सीरियाई विद्रोही समर्थकों ने सीरिया में नौ अक्टूबर को कुर्द बलों पर घातक हमला किया था। 

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup: नीदरलैंड का धमाकेदार प्रदर्शन, Tunisia को 3-0 से रौंदकर Group F में किया टॉप।

Venezuela में भूकंप ने बढ़ाई India की टेंशन, देश की Energy Security पर मंडराया संकट

Shrikant Bhasi का 1266 करोड़ का बैंक घोटाला, अब ED ने 3.66 करोड़ की Life Insurance Policy भी की जब्त

US Tech Sell-off का असर: Japan से South Korea तक बाजार Crash, AI शेयरों में मचा कोहराम