Kushal Tandon का कबूलनामा, को-स्टार Shivangi Joshi के साथ रिश्ते में हैं, बताया शादी को लेकर क्या है प्लान

By एकता | Oct 18, 2024

टीवी अभिनेता कुशाल टंडन ने लंबे समय से उड़ रही अफवाहों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि वह टीवी अभिनेत्री शिवांगी जोशी के साथ रिश्ते में हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अभिनेता ने अफवाहों के सच होने की बात कबूल की और कहा कि वह धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं।

ईटाइम्स टीवी से बातचीत में कुशाल टंडन ने शिवांगी के साथ रिलेशनशिप में होने की बात कबूल की है। उनसे शादी के बारे में भी पूछा गया। इसपर उन्होंने कहा, 'मैं अभी शादी नहीं कर रहा हूँ, लेकिन मैं निश्चित रूप से प्यार में हूँ। हम इसे बहुत धीरे-धीरे ले रहे हैं। मेरी मां मुझे शादीशुदा देखना चाहती हैं, और उनका बस चले तो मेरी शादी आज ही करवा दे।'

इसे भी पढ़ें: मैंने जो भी फैसले लिए... Arjun Kapoor से ब्रेकअप का Malaika Arora को कोई अफसोस नहीं!

आगे बात करते हुए कुशाल ने कहा, 'वैसे देखा जाए तो कुछ भी हो सकता है, कभी भी। लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि मेरे माता-पिता द्वारा मेरे लिए उपयुक्त लड़की की तलाश अब बंद हो गई है।'

इसे भी पढ़ें: जल्द होगी Emergency की रिलीज डेट की घोषणा, Kangana Ranaut ने की पुष्टि, Shreyas Talpade ने देरी पर क्या कहा?

कुशाल और शिवांगी सीरियल 'बरसातें-मौसम प्यार का' में नजर आए थे। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री पर दर्शकों ने जमकर प्यार लुटाया था। बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले एकता और शोभा कपूर द्वारा निर्मित इस शो का प्रीमियर जुलाई 2023 में हुआ था। इस साल की शुरूआत में यह शो ऑफ-एयर हो गया था।

प्रमुख खबरें

झारखंड हाई कोर्ट ने रद्द की JSSC-CGL परीक्षा निरस्त करने की अधिसूचना

Budaun में पुरानी रंजिश के चलते अवधेश की हत्या, आरोपी मुनेन्द्र गिरफ्तार

Sanjeev Kumar Death Anniversary: दो National Award जीतने वाले अभिनेता Sanjeev Kumar का 47 की उम्र में हुआ था निधन

Mayurbhanj के KGBV स्कूल में छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, Headmistress निलंबित