काइल जैमीसन ने अचानक आईपीएल छोड़ने को दिलचस्प अनुभव करार दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2021

लंदन। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने कहा कि भारत में महामारी के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को छोड़ना एक दिलचस्प अनुभव था लेकिन उन्हें विश्वास था कि उनके आसपास के अच्छे लोग उनके पहले ब्रिटिश दौरे के लिये इंग्लैंड तक की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करेंगे। जैमीसन और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने दिल्ली से मालदीव जाना उचित समझा जहां से उन्होंने ब्रिटेन के लिये उड़ान पकड़ी। भारत की राष्ट्रीय राजधानी में कोविड—19 की बदतर स्थिति के कारण वे असुरक्षित महसूस कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: IPL में नहीं खेलेंगे कमिंस, अन्य ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर फैसला करेगा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

एक बार इस वायरस के बायो बबल में घुसने के बाद टूर्नामेंट स्थगित करना सही फैसला था। उन्होंने कहा, हमें उन लोगों पर भरोसा रखना था और उन चीजों पर नियंत्रण रखना था जिन पर हम नियंत्रण रख सकते थे। हमारे आसपास कुछ अच्छे लोग थे जिन्होंने हमें इंग्लैंड तक पहुंचाने में मदद की। जैमीसन ​इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच और फिर भारत के खिलाफ 18 से 22 जून के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल खेलने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, यह मेरा इंग्लैंड का पहला दौरा है। मैं पहली बार लार्ड्स में खेलूंगा। मैं अपना ध्यान भटकाने के बजाय इसका पूरा लुत्फ उठाना चाहता हूं। इसलिए मैं इस टेस्ट और एजबेस्टन टेस्ट के अलावा (डब्ल्यूटीसी) फाइनल पर ध्यान दे रहा हूं।

प्रमुख खबरें

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को क्यों नहीं चुना गया है? जानें सही कारण

अमेरिका में H-1B Visa के लिए Salary बढ़ाने की तैयारी, Indian IT Professionals के भविष्य पर पड़ेगा सीधा असर

CM Revanth Reddy के नंदी बनाम पांडी बयान पर सियासी घमासान, BRS का Congress पर करारा पलटवार

सुप्रीम कोर्ट ने कॉजपा के छात्र प्रदर्शनकारियों पर दर्ज प्राथमिकियां रद्द कीं