एल मुरुगन राज्यसभा के लिए हुए निर्विरोध निर्वाचित, विधानसभा से लिया प्रमाण पत्र

By सुयश भट्ट | Sep 27, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए बीजेपी के उम्मीदवार डॉ एल मुरुगन निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। एल मुरुगन विधानसभा पहुंचकर निर्वाचित सांसद का प्रमाण पत्र लिया है।

इसे भी पढ़ें:मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार एल मुरुगन ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन 

आपको बता दें कि नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद एल मुरुगन ने कहा कि मुझे खुशी है कि मध्य प्रदेश का राज्यसभा सांसद बना। उन्होंने पीएम मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए काम करुंगा। वहीं मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने एल मुरुगन को राज्यसभा निर्वाचित होने पर बधाई दी है।

इसे भी पढ़ें:बीजेपी ने मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव के लिए घोषित किया अपना उम्मीदवार 

दरअसल बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने डॉ एल मुरुगन को मध्यप्रदेश से भाजपा का उम्मीदवार घोषत किया था। मोदी कैबिनेट के पिछले विस्तार में शामिल हुए डॉ एल मुरुगन भारत सरकार के सूचना प्रसारण, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ