वायु प्रदूषण और मौतों के बीच संबंध का आकंड़ा नहीं होना ‘सरकार का स्तब्ध करने वाला झूठ’ : कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2024

कांग्रेस ने मंगलवार को राज्यसभा में सरकार के इस दावे को ‘चौंकाने वाला झूठ’ करार दिया कि देश में ऐसा कोई आंकड़ा उपलब्ध नहीं है जो यह साबित कर सके कि मृत्यु या बीमारी का सीधा संबंध वायु प्रदूषण से है।

विपक्षी दल स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा राज्यसभा में पूछे गए सवाल पर दिए गए जवाब को लेकर प्रतिक्रिया दे रहा था। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज राज्यसभा में केंद्रीय राज्य मंत्री ने वायु प्रदूषण के सार्वजनिक स्वास्थ्य पर प्रभाव के बारे में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए दावा किया कि ‘देश में केवल वायु प्रदूषण के कारण मृत्यु/बीमारी के बीच सीधा संबंध स्थापित करने के लिए कोई निर्णायक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। यह एक चौंकाने वाला झूठ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसी महीने की शुरुआत में प्रतिष्ठित लैंसेट पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन से जानकारी मिली है कि भारत में होने वाली सभी मौतों में से 7.2 प्रतिशत वायु प्रदूषण के कारण होती हैं। केवल 10 शहरों में हर साल लगभग 34,000 मौतें होती हैं।’’

पूर्व पर्यावरण मंत्री ने कहा कि सरकार की नीतिगत अराजकता और अप्रभावी राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम इन हजारों मौतों के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। रमेश ने तंज कसते हुए कहा, ‘‘स्वयंभू अवतारी प्रधानमंत्री की झूठ बोलने की आदत उनकी सरकार में भी फैल गई है।

प्रमुख खबरें

अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट का अलर्ट! भारत-पाकिस्तान तनाव और परमाणु संघर्ष का बढ़ता साया

OpenAI CEO Sam Altman का धन्यवाद या खतरे की घंटी? Tech Jobs के Future पर उठे सवाल

KKR का Electric Bus सेक्टर में बड़ा दांव, 31 करोड़ डॉलर के Investment से बदलेगी तस्वीर

R Ashwin ने अचानक Retirement पर तोड़ी चुप्पी, Team India और Gambhir को लेकर खोले कई राज।