राजकुमार हिरानी मामले पर लोगों को तथ्यों की जानकारी का अभाव - रिचा चड्ढा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2019

मुंबई। मशहूर फिल्मकार राजकुमार हिरानी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बॉलीवुड की चुप्पी को लेकर अभिनेत्री रिचा चड्ढा ने अपनी बात रखी है। रिचा ने कहा कि लोग इसलिये चुप हैं क्योंकि वह मामले से जुड़े तथ्यों के बारे में नहीं जानते। हिरानी पर उनके साथ काम करने वाली एक महिला ने 'संजू' फिल्म पर काम करने के दौरान मार्च से सितंबर 2018 के बीच एक से ज्यादा बार यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने हफिंग्टन पोस्ट इंडिया के एक लेख में हिरानी पर यह आरोप लगाए।

इसे भी पढ़ें- ऋचा चड्ढा ‘शकीला’ से देने जा रही हैं विद्या बालन की फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' को टक्कर

रिचा से जब यह पूछा गया कि क्या हिरानी के ताकतवर निर्देशक होने की वजह से बॉलीवुड उन पर लगे आरोपों को लेकर खामोश है। रिचा ने पत्रकारों से कहा कि बात शक्तिशाली होने की नहीं है। मुझे लगता है कि लोग इस मामले पर बोलने से इसलिये संकोच कर रहे हैं क्योंकि उन्हें इससे जुड़े तथ्यों के बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, "यह बेनाम आरोप हैं। मैं न तो उनका और न ही लड़की का बचाव कर रही हूं। मेरे एक दोस्त पर भी गलत आरोप लगाए गए थे। मुझे लगता है कि यही वजह है कि लोग संकोच कर रहे हैं।" रिचा ने यह बात अपनी आगामी फिल्म 'शकीला' के प्रमोशन के दौरान कही।

इसे भी पढ़ें- कंगना का करणी सेना को जवाब- 'पद्मावती की तरह जौहर नहीं, मैं राजपूत हूं एक-एक को नष्ट कर दूंगी'

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Harish Rawat के बयान पर भड़कीं Rekha Arya, पूर्व सीएम पर लगाए गंभीर आरोप

कर्नाटक में निवेश बढ़ाएं, DK Shivakumar ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स को दिया सरकारी सहयोग का भरोसा

Washington DC फायरिंग में 1 शख्स की मौत और 4 घायल, हमलावर ने खुद को मारी गोली

Messi मैच विवाद: पूर्व खेल मंत्री Abdurahiman पर केस चलाने को राज्यपाल की हरी झंडी