प्रियंका के 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' के आह्वान पर 10 हजार युवतियों ने मैराथन में लिया हिस्सा, योगी सरकार ने नहीं दी थी इजाजत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2021

लखनऊ। कांग्रेस पार्टी ने उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पर लड़कियों का मैराथन नहीं होने देने का आरोप लगाते हुए रविवार को दावा किया कि बिना सरकारी बसों और सरकारी व्यवस्था के बिना ही दस हजार से अधिक लड़कियां झांसी में मैराथन में दौड़ने उतरीं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से रविवार को ट्वीट किया गया, योगी जी भीड़ जुटाकर लैपटॉप और मोबाइल बांट सकते हैं लेकिन मैराथन नहीं होने दे रहे हैं। लड़कियों के साथ इतना अन्याय क्‍यों। कांग्रेस ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में आरोप लगाया, बिना सरकारी बसें और सरकारी तंत्र लगाए, आज झांसी में दस हजार से अधिक लड़कियां लड़की हूं लड़ सकती हूं मैराथन में दौड़ने उतरीं। आज प्रदेश की हर लड़की इस नारे के साथ है। 

कांग्रेस महासचिव एवं उत्‍तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा के निर्देश पर पार्टी को रविवार को राजधानी के गौतमपल्‍ली थाना इलाके के 1090 चौराहे से लड़कियों की मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन करना था। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि अनुमति निरस्त होने के बावजूद बहुत सी लड़कियां रविवार की सुबह 1090 चौराहे पर पहुंची और सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी दर्ज कराई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने पीटीआई- से शनिवार को कहा कि कांग्रेस ने मैराथन दौड़ की अनुमति मांगी थी लेकिन इजाजत नहीं दी गई तो वे लोग इसके विरोध में प्रदर्शन करने आए थे। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी पर बरसीं प्रियंका गांधी, बोलीं- पिछले 5 वर्षों में क्यों नहीं की घोषणा ?  

उन्होंने बताया कि पार्टी पदाधिकारियों से कहा गया कि वे मैराथन दौड़ न करें बल्कि ‘बंद स्थान’ पर कोई कार्यक्रम कर लें जिसकी अनुमति दे दी जाएगी। शनिवार की शाम को कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा सरकार पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 26 दिसंबर को होने वाली लड़की हूं लड़ सकती हूं मैराथन दौड़ प्रतियोगिता पर योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा रोक लगाना भाजपा की महिला विरोधी सोच और लोकतंत्र में दोहरे मापदंड को प्रदर्शित करता है।

प्रमुख खबरें

Food License Suspension पर भड़का High Court, महाराष्ट्र FDA से पूछा- क्या सरकारी संस्थानों पर भी हुई कार्रवाई?

क्या आधार और पैन कार्ड से मिलती है नागरिकता? Calcutta High Court का फैसला, Voter ID नहीं है Citizenship का सबूत

मोदी का स्वैग, बांसुरी का क्लैप और तेजस्वी का Delulu पंच, NEET बवाल के बीच संसद में चला मोदी-ब्रिगेड का Gen-Z फॉर्मूला!

BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा, Rahul Gandhi का बड़ा आरोप, छात्रों पर बर्बरता के लिए Amit Shah जिम्मेदार