अयोध्या में हड़पी गई दलितों की जमीन, 5 मिनट में 2 करोड़ का वसूला गया साढ़े 18 करोड़: प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi
प्रतिरूप फोटो

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि जमीन के कुछ टुकड़े कम मूल्य के थे और ट्रस्ट को बहुत अधिक कीमत पर बेचे गए थे। इसका मतलब है कि चंदे के जरिए जो पैसे इकट्ठा हुए हैं, उसमें घोटाला है। प्रियंका ने कहा कि साल 2017 में एक जमीन को 2 करोड़ रुपए में एक व्यक्ति ने खरीदा था।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस महासचिव और पार्टी प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश के लगभग हर घर ने राम मंदिर ट्रस्ट को कुछ न कुछ दान दिया है। घर-घर जाकर प्रचार भी किया गया। यह आस्था की बात है और इसके साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। दलितों की जमीन के टुकड़े, जिन्हें खरीदा नहीं जा सकता था, हड़प लिया गया। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी पर बरसीं प्रियंका गांधी, बोलीं- पिछले 5 वर्षों में क्यों नहीं की घोषणा ?

उन्होंने कहा कि जमीन के कुछ टुकड़े कम मूल्य के थे और ट्रस्ट को बहुत अधिक कीमत पर बेचे गए थे। इसका मतलब है कि चंदे के जरिए जो पैसे इकट्ठा हुए हैं, उसमें घोटाला है। प्रियंका ने कहा कि साल 2017 में एक जमीन को 2 करोड़ रुपए में एक व्यक्ति ने खरीदा था और फिर 2021 में उस जमीन के 10 हजार वर्गमीटर को राम मंदिर ट्रस्ट को 8 करोड़ रुपए में बेचा गया। 

इसे भी पढ़ें: महिलाएं एकजुट होकर इस देश की राजनीति बदल सकती हैं: प्रियंका गांधी

उन्होंने कहा कि इसी जमीन का दूसरा हिस्सा रवि मोहन तिवारी को 2 करोड़ रुपए में बेचा गया। जो 12 हजार वर्गमीटर थी। इस जमीन खरीदारी के गवाह अनिल मिश्रा हैं। जो राम मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी और सरसंचालक हैं। इसके अलावा दूसरे गवाह अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपध्याय हैं। प्रियंका ने कहा कि 5 मिनट बाद रवि मोहन तिवारी इसी जमीन को 18.50 करोड़ रुपए में ट्रस्ट को बेच देते हैं और अगर यह घोटाला नहीं है तो क्या है।

यहां देखें पूरी प्रेस वार्ता:-  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़