Lady Gaga Playing Harley Quinn in Joker 2 | जोकर के सीक्वल में लेडी गागा की एंट्री, हार्ले क्विन का निभाएंगी रोल

By रेनू तिवारी | Aug 05, 2022

साल 2019 में हॉलीवुड फिल्म जोकर आयी थी और इस फिल्म ने सभी सबजेक्टिव फिल्मों को पछाड़ते हुए कई पुरस्कार जीते। ऑस्कर अवॉर्ड फंक्शन में भी एक्टर जॉकिन फीनिक्स का ही बोलबाला रहा और उन्होंने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी जीता। उनकी फिल्म ने कई और केटेगरी में भी ऑस्कर अवॉर्ड जीते। फिल्म की भारी लोकप्रियता का के कारण जोकर के सीक्वल की डिमांड हुई। अब लोगों का इंतजार खत्म हो गया है। एक्टर जॉकिन फीनिक्स की जोकर 2 बनने के लिए तैयार है। जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी। ये फिल्म 4 अक्तूबर, 2024 को रिलीज की जाएगी।

 

इसे भी पढ़ें: एक्स बॉयफ्रेड शाहिद कपूर की पार्टी में करीना कपूर खान की नो एंट्री? एक्ट्रेस ने Koffee With Karan में किया खुलासा


फिल्म के दर्शकों को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ रहा है लेकिन माना जा रहा है कि जोकर 2 एक नयी और अनोखी कहानी के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में लेडी गागा की भी एंट्री हो रही हैं। लेडी गागा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंड पर फिल्म के कटआउट से जुड़ी एक क्लिप साझा की है जिसमें एक ब्लैक कलर के कट में लेडी गागा जॉकिन फीनिक्स के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: क्यों हो रही हैं रक्षाबंधन का बहिष्कार करने की मांग? अक्षय कुमार ने ही बढ़ाई फिल्म की मुश्किलें, दोगले होने का लग रहा आरोप!


रिपोर्ट के अनुसार हॉलीवुड एक्ट्रेस लेडी गागा जोकिन फीनिक्स के साथ जोकर 2 में क्लाउन प्रिंस ऑफ क्राइम के सह-साजिशकर्ता हार्ले क्विन की भूमिका निभा सकती हैं। इससे पहले, हमने मार्गोट रॉबी को हार्ले क्विन की भूमिका में देखा है। फिल्म जोकर के सीक्वल की घोषणा पहले की गई थी। यह भी पुष्टि की गई कि निर्देशक रॉड फिलिप्स, स्कॉट सिल्वर के साथ, अगली कड़ी के लिए एक स्क्रिप्ट विकसित कर रहे हैं। सीक्वल का शीर्षक जोकर: फोली ए ड्यूक्स बाय फिलिप्स रखा गया है। लेडी गागा ने सोशल मीडिया पर एक म्यूजिकल टीज़र पोस्ट करके जोकर 2 में अपनी कास्टिंग की पुष्टि की।

प्रमुख खबरें

Makeup Tips: एक बार हाईलाइटर लगाने से पहले जान लें ये जरुरी बातें, तभी खूबसूरत दिखेंगा चेहरा

Maharashtra Local Body Election Results । महायुति की बंपर जीत, बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी

Delhi Airport Fight । आरोपी पायलट ने तोड़ी चुप्पी, यात्री पर लगाया जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप

UP Police Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस SI ASI पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरु हुए, जाने एजिलिबिटी और पूरी डिटेल