'लग जा गले' से लेकर 'जिया जले' तक: ये हैं लता मंगेशकर के सर्वश्रेष्ठ 20 गाने

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2022

नयी दिल्ली। खुशी, दुख, देशभक्ति, उदासीनता, लुभावने या आनंद से भरने वाले : लता मंगेशकर ने विभिन्न तरह की भावनाओं से ओतप्रोत गीतों को अपनी आवाज दी। महान गायिका लता मंगेशकर (92) ने रविवार सुबह मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। मराठी फिल्म ‘‘किती हसाल’’ से 1942 में संगीत की दुनिया में कदम रखने वाली 13 वर्षीय मंगेशकर ने इस क्षेत्र की बुलंदियों को छूआ। उन्होंने न केवल हिंदी में बल्कि प्रत्येक प्रमुख भारतीय में गीत गाए और वह मधुबाला, वहीदा रहमान, मीना कुमारी, जया बच्चन से लेकर काजोल और प्रीति जिंटा तक मशहूर अभिनेत्रियों की पार्श्वगायिका बनीं। 

इसे भी पढ़ें: लता मंगेशकर की आवाज का जादू हमेशा बरकरार रहेगा, पाकिस्तान के प्रशंसकों ने दी श्रद्धांजलि 

इन दशकों में उनके कुछ मशहूर गीत इस प्रकार रहे:-

1. महल फिल्म (1949) का ‘‘आएगा आने वाला’’ यह गीत निराशा, आशा और प्रतीक्षा की दास्तां बयां करता है। इसका संगीत खेमचंद प्रकाश ने दिया और गीत नक्शाब ने लिखे। मंगेशकर ने इस फिल्म के दो और गीत ‘‘दिल ने फिर याद किया’’ और ‘‘मुश्किल है बहुत मुश्किल’’ भी गाए लेकिन कामयाबी उन्हें ‘आएगा आने वाला’ से मिली।

2. बरसात (1949) का ‘‘हवा में उड़ता जाए मोरा लाल दुपट्टा मलमल का’’ यह गीत अभिनेत्री बिमला कुमारी पर फिल्माया गया था और मंगेशकर की गायिकी के कारण यह काफी हिट हुआ था।

3. दिल अपना और प्रीत पराई का ‘‘अजीब दास्तां है ये’’ 1960 में आयी फिल्म का यह गीत मीना कुमारी और राजकुमार पर फिल्माया गया और उसे मंगेशकर के सर्वश्रेष्ठ गानों में से एक माना जाता है।

4. ‘‘ऐ मेरे वतन के लोगों’’ कवि प्रदीप का लिखा यह गीत उन भारतीय जवानों की स्मृति में गाया गया जिन्होंने 1962 के चीन-भारत युद्ध में सर्वोच्च बलिदान दिया था। मंगेशकर ने 27 जनवरी 1963 में नेशनल स्टेडियम में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एस राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की मौजूदगी में यह गीत गाया था। ऐसा बताया जाता है कि इस गीत को सुनकर नेहरू जी की आंखें भीग गयी थीं। 

इसे भी पढ़ें: पंचतत्व में विलीन हुईं भारत रत्न लता मंगेशकर, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार 

5. मुगल-ए-आजम (1960) का ‘‘प्यार किया तो डरना क्या’’ दमनकारी शासन के बीच विद्रोह को स्वर देने वाले इस गीत का संगीत नौशाद ने दिया था और शकील बदायूंनी ने इसे लिखा था तथा मंगेशकर ने इसे अपनी सुरीली आवाज दी थी।

6. वो कौन थी? फिल्म का ‘‘लग जा गले’’ मदन मोहन के संगीत और राजा मेहदी अली खान द्वारा लिखे इस गीत को अपनी सुरीली आवाज देकर मंगेशकर ने इसके बोल अमर कर दिए थे।

7. जब जब फूल खिले (1965) का ‘‘ये समां’’ नंदा पर फिल्माए इस गाने को मंगेशकर ने बड़ी खूबसूरती से गाया था।

8. गाइड (1972) का ‘‘आज फिर जीने की तमन्ना है’’ अनुभवी गायिका के इस गीत में आजादी और मुक्ति की अभिव्यक्ति है और इसमें अभिनेत्री वहीदा रहमान के अभिनय ने इसे लोकप्रिय बना दिया था।

9. पाकीजा (1972) का ‘‘चलते चलते यूं ही कोई’’ इस फिल्म के ज्यादातर गीतों को मंगेशकर ने अपनी आवाज दी और इनके बोल कैफी आजमी, मजरूह सुल्तानपुरी और कैफ भोपाली ने लिखे थे।

10. शोर (1972) का ‘‘एक प्यार का नगमा है’’ प्यार भरे इस गीत में वायलिन की धुनों ने लाखों दिलों को छूआ था। इसमें लक्ष्मीकांत प्यारेलाल की जोड़ी ने संगीत दिया था। 

इसे भी पढ़ें: बंगाल में 15 दिनों तक सार्वजनिक स्थानों पर बजेंगे लता मंगेशकर के गाने, ममता बनर्जी ने दी अनूठी श्रद्धांजलि 

11. अनामिका (1973) का ‘‘बाहों में चले आओ’’ मंगेशकर ने आरडी बर्मन के साथ यह रोमांटिक गीत गाया था।

12. मुकद्दर का सिकंदर (1978) का ‘‘सलाम-ए-इश्क मेरी जान’’ गायिका का एक और क्लासिक गीत जो उन्होंने किशोर कुमार के साथ गाया। यह गीत रेखा पर फिल्माया गया था।

13. बाजार (1982) का ‘‘फिर चढ़ी रात’ मंगेशकर ने तलत अजीज के साथ यह रोमांटिक गीत गाया था।

14. सिलसिला (1981) का ‘‘देखा एक ख्वाब’’ यश चोपड़ा की इस हिट फिल्म का यह हर दौर में लोकप्रिय गीत अमिताभ बच्चन और रेखा पर फिल्माया गया। यह गीत अभी तक लोकप्रिय है। यश चोपड़ा अपनी फिल्मों के लिए दिवंगत मंगेशकर की ही आवाज रिकॉर्ड करते थे।

15. दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का ‘‘तुझे देखा तो’’ कुमार सानू के साथ गाया मंगेशकर का यह गीत 1995 में फिल्म रिलीज होने के तुरंत बाद हिट हो गया था। यह गीत शाहरुख खान और काजोल पर फिल्माया गया था।

16. रुदाली (1993) का ‘‘दिल हूम हूम करे’’ मंगेशकर ने भूपेन हजारिका के साथ इस गीत को गाया था।

17. दिल से (1998) का ‘‘जिया जले’’ प्रीति जिंटा पर फिल्माया मंगेशकर के इस गीत से शाहरुख खान की एक और फिल्म को काफी फायदा मिला। इस गीत के बोल गुलजार ने लिखे थे तथा संगीत ए आर रहमान ने दिया था। 

इसे भी पढ़ें: लता मंगेशकर: लंदन के प्रतिष्ठित रॉयल अल्बर्ट हॉल में प्रस्तुति देने वाली पहली भारतीय कलाकार 

18. कभी खुशी कभी गम का (2001) ‘‘कभी खुशी कभी गम’’ मंगेशकर ने फिल्म निर्मात करण जौहर की फिल्म के इस गीत को एक परिवार के खुशी के साथ-साथ गम के पलों को भी अपनी आवाज से संजोया।

19. वीर जारा (2004) का ‘‘तेरे लिए’’ यश चोपड़ा की रोमांस ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में मंगेशकर ने नौ गीत गाए। यह आखिरी फिल्म एल्बम थी जो मंगेशकर ने गायी थी।

20. रंग दे बसंती (2006) का ‘‘लुक्का छुपी’’ मंगेशकर ने इस गीत में शोक संतप्त एक मां की भावनाओं को आवाज दी जिसमें अपने बेटे को खो दिया था। गायिका के निधन पर प्रशंसकों के शोकाकुल होने पर सोशल मीडिया पर यह गीत ट्रेंड करने लगा।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

BSE Ltd से क्यों भागा Retail Investor? 3 महीने में 2.33 लाख निवेशकों ने छोड़ा साथ

IND vs PAK T20 World Cup: पहले झटके के बाद Ishan Kishan का तूफानी अर्धशतक, भारत की दमदार वापसी

राफेल सौदे पर Akhilesh Yadav का सरकार से तीखा सवाल, पूछा- Make in India का क्या हुआ?

भारत से दोस्ती करना चाहती है बांग्लादेश की नई सरकार, लेकिन बदले में...