आरसीपी सिंह के बयान पर ललन सिंह का पलटवार, बोले- दागी चरित्र और दिमाग वाला ही ऐसा कह सकता है

By अंकित सिंह | Aug 18, 2022

बिहार में राजनीतिक बयानों का दौर लगातार जारी है। इन सबके बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कुछ ऐसा बयान दिया है जिसके बाद जदयू उन पर हमलावर हो गई है। दरअसल, आज पत्रकारों ने आरसीपी सिंह से जदयू और राजद के विलय को लेकर सवाल पूछा। इसके जवाब में आरसीपी सिंह ने कहा कि निश्चित है। नीतीश कुमार के पास विकल्प ही नहीं है। अब इसी बयान को लेकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने उन पर पलटवार किया है। ललन सिंह ने साफ तौर पर कहा कि नीतीश कुमार और जदयू ने आरसीपी सिंह को सम्मान दिया। उन्होंने सवाल किया कि आखिर उन्हें पहचान किसने दी? नीतीश कुमार ने दी। उन्हें राज्यसभा सांसद पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। लेकिन दागी चरित्र और दिमाग वाला ही ऐसा कह सकता है।

 

इसे भी पढ़ें: बिहार में महागठबंधन की सरकार बनते ही अपराधियों के हौंसले हुए बुलंद: अश्विनी चौबे


इतना ही नहीं, ललन सिंह ने तो आरसीपी सिंह को भाजपा का एजेंट बता दिया। दरअसल, आज ललन सिंह ने भाजपा में शामिल होने की बात कही थी। इसी को लेकर ललन सिंह ने तंज कसते हुए साफ तौर पर कहा कि जो लोग जदयू के अस्तित्व को खत्म करने की कोशिश कर रहे थे, अब उन्हीं का अस्तित्व खत्म हो रहा है। इसके साथ उन्होंने कहा कि जदयू के बारे में उन्हें पता ही क्या है? वह तो नीतीश कुमार के कर्मचारी थे। आखिरकार पार्टी ने हीं तो उन्हें यहां तक पहुंचाया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह बीजेपी के एजेंट के तौर पर काम कर रहे थे। अब वह सीधे भाजपा ज्वाइन करेंगे। जदयू ने हीं उन्हें इस लायक बनाया कि वह कुछ बोल सके। उन्होंने दावा किया कि उनका मन मैला हो गया था। तभी उन्होंने भाजपा के साथ मिलकर 2020 में पार्टी को 43 सीटों पर रोकने का काम किया।

 

इसे भी पढ़ें: RCP सिंह का दावा, RJD में हो जाएगा JDU का विलय, पलटवार में बोले नीतीश- अरे छोड़िए...


इससे पहले आरसीपी सिंह के बयान पर नीतीश कुमार का भी पलटवार आया था। हालांकि उन्होंने सिर्फ यही कहा था अरे छोड़िए...। कभी नीतीश कुमार के बेहद करीब रहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने उन पर जबरदस्त तरीके से निशाना साथ रहे हैं। आज आरसीपी सिंह बिहार के छपरा पहुंचे थे जहां उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नीतीश कुमार तो अब तक चार बार पाला बदल चुके हैं। अपने बयान में उन्होंने कहा कि वे (नीतीश कुमार) कितनी बार पाला बदलेंगे? वह पहले ही 4 बार - 1994, 2013, 2017 और 2022 में ऐसा कर चुके हैं। आरसीपी सिंह से जदयू और राजद के विलय को लेकर भी सवाल पूछा। इसके जवाब में आरसीपी सिंह ने कहा कि उनके पास विकल्प क्या है। यह निश्चित है।

प्रमुख खबरें

लॉन्च होने जा रही Bajaj Pulsar NS400, जानें क्या होगा खास और कितनी है कीमत

झारखंड कांग्रेस का X अकाउंट क्यों कर दिया गया सस्पेंड? जानें कौन सा फेक वीडियो पोस्ट करने पर गिरी गाज

कांग्रेस नेता Vikramaditya Singh ने भाजपा की Kangana Ranaut को खुली बहस की चुनौती दी

केंद्र के नियंत्रण में नहीं है CBI, पश्चिम बंगाल मामले में सुप्रीम कोर्ट में मोदी सरकार ने जानें क्या कहा?