'बिहार में साफ हो जाएंगे लालू-राहुल', गिरिराज सिंह का तंज, 4 जून को पटकनी खाकर किसी मस्जिद में पड़े रहेंगे बाप-बेटा

By अंकित सिंह | May 25, 2024

लोकसभा चुनाव को लेकर देश में सियासी दंगल जारी है। बिहार में भी जबरदस्त तरीके से सियासत हो रही है। इन सबके बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जबरदस्त तरीके से कांग्रेस और राजद पर हमला किया है। इसके अलावा उन्होंने इंडिया गठबंधन पर भी निशाना चाहता है। भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार और देश में मोदी लहर है। इस लहर में बिहार में 'लालू-राहुल' सब साफ हो जाएंगे। इसके साथ ही विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 4 तारीख को बाप-बेटा पटकनी खाकर किसी मस्जिद में पड़े रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: Seventh phase LokSabha elections in UP: जहां 2019 में पूरी तरह अस्त हो गया था समाजवाद का 'सूरज'

पर हमला करते हुए उन्होंने कहा था कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने हिंदुओं को धोखा दिया था। जब हम 400 प्लस हो जाएंगे तो हम काशी, मथुरा और अयोध्या जैसे विकास और अपनी विरासत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे... राहुल गांधी और सोनिया गांधी देश छोड़ने वाले हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल को मुस्लिम राज्य बनाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी बंगाल को एक मुस्लिम राज्य बनाना चाहती हैं। पिछले चुनाव में उनके मंत्री पत्रकारों को 'मिनी पाकिस्तान' दिखाते थे, जिसका मतलब है कि वह पश्चिम बंगाल को 'भारत का पाकिस्तान' बनाना चाहती हैं। 

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन