Mahagathbandhan की रैली में बोले लालू यादव- 2024 में बीजेपी का करना है सफाया, तेजस्वी का दावा- संविधान और लोकतंत्र पर हो रहा हमला

By अंकित सिंह | Feb 25, 2023

बिहार में आज राजनीतिक हलचल जबरदस्त तरीके से गर्म है। एक ओर जहां गृह मंत्री अमित शाह बिहार पहुंचे हैं तो वहीं दूसरी ओर बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन की पूर्णिया में बड़े रैली हो रही है। महागठबंधन की रैली को पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू यादव और उनके बेटे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी संबोधित किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि हमें देश को बचाना है, बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को बचाना है, बिहार और देश को आगे बढ़ाना है, अल्पसंख्यकों की रक्षा करनी है। उन्होंने कहा कि अब नरेंद्र मोदी की सरकार के जाने का समय आ गया है। 

इसे भी पढ़ें: Bihar: सुरेंद्र यादव के विवादित बयान पर नित्यानंद राय बोले, देशद्रोही मंत्री को बर्खास्त करें मुख्यमंत्री

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा में कोई लीडर नहीं है, सब डीलर हो गए हैं। इसलिए ये लोग देश के संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। हम सांप्रदायिक शक्तियों से केवल लड़ेंगे नहीं बल्कि उन्हें सत्ता से बेदखल करने का काम करेंगे। इस कार्यक्रम में कांग्रेस ने नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने जो फैसला लिया था बीजेपी से अलग होने का और सेकुलर सरकार बनाने का, उसी समय भाजपा की कमर टूट गई है। कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है जो 137 साल के इतिहास में भाजपा और आरएसएस के साथ कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जब हम सब मिलजुल कर काम करेंगे तो भाजपा के लिए कोई जगह नहीं बचेगी।

प्रमुख खबरें

Donald Trump बना रहे Iran के खिलाफ दोबारा युद्ध की योजना, अमेरिकी सीनेटर का दावा

Lahore Airport पर रोके गए UK के पार्षद दालत अली, इमिग्रेशन लिस्ट में डाला नाम

हिम्मत है तो संसद भंग कर Ballot Paper से चुनाव कराएं: Mallikarjun Kharge ने BJP को ललकारा

IDBI Bank stake sale: राहुल गांधी ने लगाया बेचने का आरोप, वित्त मंत्री का पलटवार