PM Modi की 'विदाई' की तैयारी में लालू, अजित पवार के बयान पर बोले- राजनीति में बूढ़ा आदमी रिटायर नहीं होता

By अंकित सिंह | Jul 06, 2023

महाराष्ट्र की राजनीति में जबरदस्त हलचल है। वहीं, महाराष्ट्र के बाद बिहार को लेकर भी राजनीतिक चर्चाओं का दौर लगातार जारी है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता लालू यादव जब भी बयान देते हैं, तो वह चर्चा में आ जाते हैं। एक बार फिर से लालू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अजित पवार पर निशाना साधा है। इसके साथ ही अपने बयान से उन्होंने कई बड़े राजनीतिक संकेत भी दिए हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले लालू यादव ने पटना में कहा कि 2024 में देश से नरेंद्र मोदी को हटाना है। इसके साथ ही उन्होंने अजित पवार के बयान पर कहा कि राजनीति में बूढ़ा आदमी कभी रिटायर नहीं होता है। 

इसे भी पढ़ें: लालू परिवार की बढ़ी मुश्किलें, नौकरी के बदले जमीन घोटाले में CBI ने दाखिल की चार्जशीट, तेजस्वी का भी नाम

अजित पवार पर निशाना

लालू यादव ने शरद पवार का समर्थन करते हुए अजित पवार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा उन्होंने कहा कि भतीजे अजीत के कहने से शरद पवार रिटायर नहीं हो जाएंगे। बूढ़ा आदमी राजनीति में कभी रिटायर नहीं होता है। लालू यादव ने दावा किया कि शरद पवार मजबूत नेता हैं। भतीजे अजीत पवार का कोई असर नहीं है। अजित पवार ने बुधवार को अपने 83 वर्षीय चाचा शरद पवार को याद दिलाया कि यह उनके सेवानिवृत्त होने का समय है। अजित पवार ने कहा कि भाजपा में, नेता 75 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त हो जाते हैं, आप कब होने जा रहे हैं। अजित (63) ने कहा किहर किसी की अपनी पारी होती है। सबसे सार्थक समय 25 से 75 वर्ष की आयु तक होता है।’’

प्रमुख खबरें

Michael Boulos in Kochi: केरल में ट्रंप के दामाद की छुट्टियां, US Ambassador संग Alappuzha में पर्यटन का आनंद

Mathura Dispute: श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद में Mediation बेनतीजा, 18 August को फिर होगी अहम चर्चा

Jemimah Rodrigues की चोट ने बढ़ाई India की चिंता, Asia Cup में खेलना संदिग्ध!

Murshidabad के सांसदों ने West Bengal CM से मुलाकात की, Loudspeaker हटाने पर जताई चिंता