संयुक्त राष्ट्र के प्लास्टिक कचरा समझौते पर अमेरिका नहीं हुआ राजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2019

जिनेवा। दुनिया के लगभग हर देश ने प्लास्टिक कचरे से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए कानूनी रूप से बाध्य ढांचे पर सहमति जताई है लेकिन अमेरिका इस पर सहमत नहीं हुआ है। संयुक्त राष्ट्र के पर्यावरण अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्लास्टिक कचरे और जहरीले रसायनों से जुड़ी संयुक्त राष्ट्र समर्थित संधियों पर दो सप्ताह की बैठक के समापन के मौके पर शुक्रवार को हजारों प्रकार के प्लास्टिक कचरे का पता लगाने संबंधी समझैाता किया गया।

इसे भी पढ़ें: 2020 के परमाणु संधि सम्मेलन में समझौते पर अमेरिका ने जताया संशय

बड़े पैमाने पर प्लास्टिक कचरा धरती, समुद्र तथा नदियों में मौजूद है जो वन्य जीवन के लिए खतरा पैदा करता है और कई बार यह जानलेवा होता है। एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिका जैसे कुछ देश जिन्होंने इस संधि पर हस्ताक्षर नहीं भी किये हैं, वे भी इससे उस समय प्रभावित होंगे जब वे इस समझौते में शामिल देशों को समुद्री मार्ग से प्लास्टिक कचरा भेजेंगे।

प्रमुख खबरें

अज्ञात हमलावरों ने की दो ग्रामीणों की हत्या, पुलिस मामले के जांच में जुटी

Rohith Vemula Suicide Case: परिवार तेलंगाना पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को देगा चुनौती

Maharashtra के छत्रपति संभाजीनगर में आग लगने से बच्चे की मौत, पांच घायल

Madhya Pradesh: बलात्कार की शिकायत के बाद डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार