Indonesia में भूस्खलन के कारण 10 लोगों की मौत, 42 अन्य लापता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2023

जकार्ता।  इंडोनेशिया के सुदूर नतुना क्षेत्र में एक द्वीप पर मूसलाधार बारिश के कारण हुए दो भूस्खलन के बाद लापता लोगों की तलाश मंगलवार को भी जारी है। बचावकर्मी लापता 42 लोगों की तलाश में जुटे हैं। आपदा निवारण एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि सैनिकों, पुलिसकर्मियों और स्वयंसेवकों के दल दक्षिण चीन सागर के किनारे नतुना क्षेत्र में समुद्र की ऊंची लहरों से घिरे एक दूरस्थ द्वीप पर जेंटिंग और पंगकलां गांवों में खोज अभियान चला रहे हैं। आसपास की पहाड़ियों से आई कई टन मिट्टी की चपेट में आने वाले 27 मकानों में 42 लोगों के फंसे होने की खबर है।

इसे भी पढ़ें: Pakistan में आत्मघाती हमले में 10 पुलिसकर्मियों की मौत

नतुना आपदा एजेंसी ने मंगलवार को सुबह मृतक संख्या 11 से घटाकर 10 कर दी। हालांकि इसके बढ़ने की आशंका बनी हुई है। एजेंसी की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, भूस्खलन के कारण घायल हुए आठ लोगों में से चार की हालत गंभीर है। भूस्खलन के कारण 1200 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं, जिन्होंने निकासी केंद्रों और अन्य आश्रयों स्थलों में पनाह ली है। राष्ट्रीय आपदा निवारण एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने कहा कि भूस्खलन के कारण हुए नुकसान और हताहतों की उचित संख्या का अभी पता लगाया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Jammu-Kashmir में आतंकवादियों ने पर्यटक शिविर पर गोलीबारी की, दंपती घायल

Manipur: इम्फाल पश्चिम जिले में अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की

MP: वकील के उपस्थित नहीं होने पर उच्च न्यायालय ने बीमा कंपनी पर 25 हजार रु का जुर्माना लगाया

किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता को हिरासत में लिया गया