इटली के इस्चिया द्वीप पर भूस्खलन, नवजात समेत सात लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2022

इस्चिया द्वीप पर हुए भूस्खलन के बाद बचाव दल ने मिट्टी के मलबे में दबे हुए सात शवों को निकाला है, जिसमें तीन सप्ताह का एक नवजात भी शामिल है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। नेपल्स प्रीफेक्ट ने पुष्टि की कि शनिवार तड़के कासामिक्किओला में हुए व्यापक भूस्खलन के बाद पांच लोग अब भी लापता हैं, जिनके मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। भूस्खलन के चलते इमारतें ढह गईं और गाड़ियांसमुद्र किनारे खड़ी गाड़ियां बह गईं।

अन्य पीड़ितों की पहचान नवजात के माता-पिता, एक पांच वर्षीय लड़की और उसके 11 वर्षीय भाई, द्वीप पर रहने वाले 31 वर्षीय एक व्यक्ति और बुल्गेरियाई पर्यटक के रूप में की गई। इतालवी अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता लुका कैरी ने आरएआई स्टेट टीवी को बताया, “कीचड़ और पानी हर जगह भरा है। हमारी टीमें उम्मीद के साथ खोज कर रही हैं, भले ही यह बहुत कठिन है।”

इसे भी पढ़ें: कैमरून की राजधानी में खिसकी धरती, भूस्खलन से 14 लोगों की मौत

छोटे बुलडोजरों ने पहले बचाव वाहनों को निकलने के लिए सड़कों को साफ किया, जबकि गोताखोरों के दल को उन कारों की जांच के लिए लगाया गया जो समुद्र में बह गई थीं। पड़ोसी शहर लैको एमेनो के मेयर गियाकोमो पास्कले ने आरएआई को बताया, “हम दुखी मन के साथ खोज जारी रखे हुए हैं, क्योंकि लापता लोगों में नाबालिग भी हैं।” नेपल्स प्रीफेक्ट क्लाउडियो पालोम्बा ने रविवार को कहा कि 30 घर जलमग्न हो गए हैं और 200 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। पांच लोग घायल हो गए।

प्रमुख खबरें

Delhi में हवा ‘बेहद खराब’, न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस

Andhra Pradesh के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू राम मंदिर दर्शन के लिए अयोध्या रवाना

अवमानना की कार्यवाही के लिए सर्वोच्च अधिकारी उत्तरदायी होगा : Allahabad High Court

Odisha के पुरी में दिव्यांग महिला से बलात्कार, कड़ी कार्रवाई की मांग