म्यांमार में भूस्खलन से 34 लोगों की मौत, कई लापता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2019

मॉलम्याइन। पूर्वी म्यांमार के एक गांव में मानसून की बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई। आपात कर्मियों ने सैकड़ों लापता लोगों की तलाश शनिवार को भी जारी रखी। यह घटना शुक्रवार को मोन प्रांत में हुई, जहां 16 मकान और एक मठ बह गया। जीवित बचे लोगों की तलाश करने और कीचड़ में से शव निकालने के लिए खोज एवं बचाव दल रात भर काम में लगे रहे।

इसे भी पढ़ें: सेना के व्यवसाय पर म्यांमार ने संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट खारिज की

स्थानीय प्रशासक म्यो मिन तुन ने बताया, ‘‘अभी तक हमें 34 शव मिले हैं और 47 लोग घायल हैं।’’मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय ने बताया कि हाल के सप्ताहों में आयी बाढ़ के कारण करीब 89,000 लोग विस्थापित हो गए हैं। दूसरी ओर, वियतनाम में भी इस सप्ताह भयंकर बाढ़ आयी। देश के मध्य पर्वतीय क्षेत्र में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

ACC Battery विनिर्माण के लिए Reliance Industries समेत 22 कंपनियों ने लगाई बोली

Nvidia के CEO Jensen Huang की कुर्सी खतरे में, कंपनी के 600 अरब डॉलर डूबे

Ghaziabad CBI Court से Azam Khan को झटका, Jauhar University केस में ED को मिली 4 दिन की रिमांड

ZEEL Board ने 600 करोड़ रुपये के Share Buyback प्रस्ताव को दी मंजूरी