पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा समेत कई बड़े भाजपा नेताओं की सुरक्षा में चूक सामने आयी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2022

नोएडा (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर जनपद के जेवर कस्बे में स्थित प्राचीन दाऊजी मंदिर में रविवार रात परशुराम जन्मोत्सव के समापन कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा सहित कई भाजपा बड़े नेताओं की सुरक्षा में भारी चूक सामने आयी है। भाजपा नेताओं का कहना है कि मंच पर अचानक बम जैसी वस्तु से धमाका हुआ और टेंट में आग लग गई एवं उसके बाद भगदड़ मच गई। शर्मा ने पुलिस आयुक्त आलोक सिंह को लिखित शिकायत दी है। परशुराम मंदिर सेवा समिति ने भी पुलिस को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच की मांग की है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने सोमवार सुबह को प्रेस को जारी एक वीडियो में कहा कि कस्बा जेवर में रविवार की रात को परशुराम जन्मोत्सव के समापन कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद डॉ महेश शर्मा, अलीगढ़ से सांसद पार्टी सांसद सतीश गौतम, विधान परिषद सदस्य श्री चंद शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी एवं पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मंचासीन थे। 

इसे भी पढ़ें: ODOP उत्पादों की बिक्री को दोगुना करेगी योगी सरकार, कामगारों को प्रशिक्षित कर दिया जाएगा टूलकिट

पांडे का कहना है कि आयोजकों ने इस मौके पर आतिशबाजी की एवं पुलिस के मना करने के बावजूद भी आतिशबाजी जारी रही। उनके अनुसार प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आतिशबाजी के दौरान मंच की तरफ सुतली बम आकर गिरा, जिसकी वजह से तेज धमाका हुआ और टेंट में आग लग गई। अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की है। उन्होंने बताया कि मौके पर खोजी कुत्ते दस्ते, बम निरोधक दस्ता तथा विधि विज्ञान की टीम को बुलाया गया है एवं जांच में अभी तक बम फटने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि समापन कार्यक्रम में महेश शर्मा, सतीश गौतम, श्री चंद शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी कार्यक्रम में पहुंचे थे। रात करीब दस बजे मंच पर टेंट में छेद करती हुई बम जैसी वस्तु गिरी और धमाका हो गया। 

प्रमुख खबरें

हर घर तिरंगा से जुड़ रहे करोड़ों देशवासी, कैसे वंदे मातरम के 150 वर्ष बढ़ा रहे हैं राष्ट्र का मान

Independence Day Special: बिना किसी महंगे Software के ऐसे बनाएं देशभक्ति वाले Portraits, आ गए नए AI Prompts

नेपाल के पूर्व PM देउबा, जिन्हें Gen-Z के विरोध-प्रदर्शन में मार पड़ी थी, इलाज के लिए महीनों विदेश में रहने के बाद लौटे; उनका ज़ोरदार स्वागत हुआ

PM Modi ने फोन पर जाना Sukhbir Badal का हाल, Nanded में हुआ था कृपाण से हमला