श्रीलंका सीरीज गंवाने पर कप्तान लसिथ मलिंगा ने खुद को ठहराया जिम्मेदार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2020

पुणे। श्रीलंकाई कप्तान लसिथ मलिंगा ने भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में मिली हार के लिये खुद को जिम्मेदार ठहराया लेकिन स्वीकार किया कि कम अनुभवी टीम की अगुआई करने से उनका प्रदर्शन प्रभावित हो रहा है। इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने कहा कि शुरूआती विकेट नहीं ले पाना और साझेदारियां नहीं बनाना उनकी टीम के कमजोर प्रदर्शन का कारण है। श्रीलंकाई टीम पुणे में तीसरे टी20 में 78 रन से हार गयी और तीन मैचों की श्रृंखला 0-2 से गंवा बैठी। गुवाहाटी में शुरूआती मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। 

छत्तीस साल के मलिंगा ने पुणे और इंदौर में एक भी विकेट हासिल नहीं किया। उन्होंने कहा, ‘‘हम 0-2 से हार गये। मुझे अच्छा प्रदर्शन करना होगा क्योंकि मुझे टी20 क्रिकेट खेलने का अनुभव है लेकिन मुझे इस टूर्नामेंट में एक भी विकेट नहीं मिला इसलिये हम इस स्थिति में पहुंचे। ’’मलिंगा 82 टी20 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं टीम में टी20 का सबसे अनुभवी खिलाड़ी हूं। हां, मुझ पर विकेट लेने का दबाव था क्योंकि मैं विकेट झटकने वाला गेंदबाज हूं लेकिन मुझे लगता है कि अगर हम मैच जीतना चाहते हैं तो हमें पहले छह ओवरों में शुरूआती एक दो विकेट निकालने होंगे, जो हमें इस टूर्नामेंट में नहीं मिले। ’’उन्होंने कहा कि टी20 क्रिकेट में साझेदारियां अहम होती हैं और उनकी टीम ऐसा नहीं कर सकी। 

इसे भी पढ़ें: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 का रंगारंग आगाज, खेल मंत्री ने किया उद्घाटन

मलिंगा ने कहा कि शीर्ष क्रम महत्वपूर्ण होता है और भारतीय शीर्ष क्रम ने अच्छी भागीदारियां निभायीं। टी20 मैच में भागीदारी अहम होती है। क्योंकि खिलाड़ी सोचते हैं कि यह 20 ओवर का खेल है तो हमें प्रत्येक गेंद को हिट करना होगा।’’उन्होंने कहा कि उनके खिलाड़ियों को पारी आगे बढ़ाने की कला सीखने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘वे बल्लेबाजी कर सकते हैं और शाट भी लगा सकते हैं। लेकिन उन्हें पारी को आगे बढ़ाना सीखना होगा। हम इसी में पिछड़ रहे हैं। पिछले डेढ़ दो वर्षों में हम ऐसा नहीं कर पा रहे हैं।’’

प्रमुख खबरें

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका

TTFI Suspension: खेल मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई, आंतरिक विवादों के कारण Table Tennis Federation की मान्यता निलंबित