खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 का रंगारंग आगाज, खेल मंत्री ने किया उद्घाटन

colorful-opening-of-khelo-india-youth-games-2020-sports-minister-inaugurated
निधि अविनाश । Jan 10 2020 7:20PM

असम के गुवाहटी में आज से खेलो इंडिया के तीसरे संस्करण का समारोह शुरू हो गया है। 13 दिनों तक चलने वाला खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ियों के बीच 20 खेलों में प्रतिस्पर्धा होगी। इस आयोजन में कई स्टार खिलाड़ी सम्मिलित हुए।

दिल्ली। असम के गुवाहटी में आज से खेलो इंडिया के तीसरे संस्करण का समारोह शुरू हो गया है। केंद्रीय खेल मंत्री कीरेन रीजीजू और असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को यहां रंगारंग समारोह में तीसरे खेलो इंडिया खेलों की शुरुआत की। समारोह में असम की सांस्कृतिक विविधता और देश की एकता का प्रदर्शित किया गया। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी मुख्य कोच का दावा, अंडर-19 विश्व कप में भारत को हरा सकते हैं हम

13 दिनों तक चलने वाला खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ियों के बीच 20 खेलों में प्रतिस्पर्धा होगी। गुवाहटी के इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेलो इंडिया के तीसरे संस्करण समारोह उद्घाटन आयोजन किया गया।

इंदिरा गांधी स्टेडियम में 25 हजार दर्शकों के अलावा टेलीविजन पर लाखों दर्शकों ने इस समारोह का लुत्फ उठाया जिसमें ‘एक भारत’ की भावना को दिखाया गया था। एकता की अद्भुत मिसाल पेश करते समारोह में पूर्वोत्तर के सातों राज्यों के खिलाड़ी मशाल रिले के आखिर में साथ में दिखे जबकि स्टार धाविका हिमा दास ने खेलों का अग्निकुंड प्रज्ज्वलित किया। समारोह के हर खंड में भारत की अनेकता में एकता का भाव दिखा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 का उद्घाटन खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने किया। इस मौके में तेज धाविका हिमा दास और बॉक्सर मैरी कॉम भी शामिल थी। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी मुख्य कोच का दावा, अंडर-19 विश्व कप में भारत को हरा सकते हैं हम

सोनोवाल ने कहा कि मैं कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और अरुणाचल से लेकर गुजरात तक के सभी एथलीटों का तहेदिल से स्वागत करता हूं। अगले 13 दिनों में अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता के साथ अपना कौशल दिखाओ क्योंकि पूरा देश चाह रहा कि आप खेलो और चमको। इन खेलों में 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 6800 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

इस आयोजन में कई स्टार खिलाड़ी सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम में कई खिलाड़ी भाग ले रहे है। पिछले साल खेलो इंडिया का आयोजन मुबंई में किया गया था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़