लता मंगेशकर 10-12 दिन आईसीयू में रहेंगी, कोरोना के साथ निमोनिया भी हुआ डॉक्टर ने दी जानकारी

By टीम प्रभासाक्षी | Jan 12, 2022

बॉलीवुड की मशहूर गायिका लता मंगेशकर की कोरोना से संक्रमित होने की खबर आने के बाद उन्हें बीते शनिवार (8 जनवरी) को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 92 साल की लता मंगेशकर डॉक्टरों की निगरानी में है। लता दीदी के फैंस उलके लिए दुआ कर रहे हैं कि, जल्दी ही वह ठीक हो जाएं। लता मंगेशकर की स्वास्थ्य की जानकारी उनकी भतीजी रचना ने दी। उन्होंने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और वह रिकवर कर रही हैं।

कोरोना के साथ लता दीदी को निमोनिया भी हुआ

 लता मंगेशकर धीरे धीरे ठीक हो रही हैं। लेकिन अभी फिलहाल परिवार को उनसे मिलने की इजाजत नहीं है। लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर्स ने उनकी हेल्थ रिपोर्ट शेयर की। डॉक्टर प्रतीत समधनी की ओर से जानकारी दी गई कि लता मंगेशकर फिलहाल 10-12 दिनों के लिए आईसीयू ऑब्जर्वेशन में रहेंगी। सिंगर को कोरोना के साथ निमोनिया भी हुआ है।

सुरों की मलिका

 बॉलीवुड में अपनी गायकी का जादू बिखेरने वाली लता मंगेशकर देश में ही नहीं विदेशों में भी मकबूल हैं। 28 सितंबर 1929 को पैदा हुई लता मंगेशकर का बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में योगदान बहुत अहम रहा है। लता मंगेशकर ने अपने 78 साल के करियर में 25000 गाने गाए हैं। लता मंगेशकर को भारत रत्न और दादा साहब फाल्के अवार्ड से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा भी उन्हें कई नेशनल और इंटरनेशनल अवार्ड  से सम्मानित किया जा चुका है। लता मंगेशकर का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी शामिल है।

प्रमुख खबरें

Harvinder Singh और विजय सुंडी ने Asian Para Games में जीता स्वर्ण पदक, चीन को दी मात

Mona Agarwal ने 357.5 स्कोर के साथ रचा नया World Record, एशियाई पैरा खेलों में जीता दूसरा गोल्ड

NMC ने नियमों को वापस लेने पर दी सफाई, मेडिकल कॉलेजों की गुणवत्ता में कोई ढील नहीं

Maharashtra विधान परिषद चुनाव: नितिन गडकरी ने परिवार संग नागपुर में डाला वोट