#LatestHindiNews देश दुनिया को प्रभावित करने वाली आज की सबसे बड़ी ख़बरें 06 Sep 2019

By अर्चना द्विवेदी | Sep 06, 2019

आज रात चांद पर उतरेगा भारत का चंद्रयान-2, इसरो सेंटर में मौजूद रहेंगे PM मोदी

चंद्रयान-2 का विक्रम लैंडर शनिवार तड़के चांद की सतह पर उतरने के लिए तैयार है। देश-दुनिया के लोग शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात होने वाली इस 'सॉफ्ट लैंडिंग' का गवाह बनने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विक्रम लैंडर की यह सॉफ्ट लैंडिंग अगर कामयाब रहती है तो रूस, अमेरिका और चीन के बाद भारत ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। इसके साथ ही भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश भी बन जाएगा।

MLA अलका लांबा ने AAP से दिया इस्तीफा, कांग्रेस में हो सकती हैं शामिल

दिल्ली के चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा ने आज आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। अलका लांबा ने ट्विटर पर लिखा, 'AAP को गुड बाय कहने का समय आ गया है। पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।' पिछले दिनों अलका लांबा ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। माना जा रहा था कि अलका जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं।

चिदंबरम की अग्रिम जमानत के खिलाफ HC पहुंची ED

पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम को एयरसेल मैक्सिस केस में अग्रिम जमानत मिलने के खिलाफ CBI, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। दोनों एजेंसियां राउज़ एवेन्यू कोर्ट द्वारा मिली अग्रिम जमानत का विरोध कर रही हैं। दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ती से जुड़े एयरसेल-मैक्सिस मामले में सुनवाई अनिश्चित काल के लिए शुक्रवार को स्थगित करते हुए कहा कि सीबीआई और ईडी बार-बार स्थगन मांग रहे थे।

सोनिया गांधी का MP कांग्रेस के नेताओं को निर्देश- मतभेद सुलझाएं, बयान देने से बचें

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के बीच जारी मतभेद से खुश नहीं हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश इकाई के सभी गुटों को सख्त निर्देश दिया है। सोनिया गांधी ने कहा है कि वे अपने मतभेदों को सुलझाएं और एक-दूसरे के खिलाफ सार्वजनिक बयान देने से बचें।

जाति प्रमाण पत्र मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के खिलाफ मामला दर्ज

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के खिलाफ फर्जी जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यहां बताया कि जिले के गौरेला थाने में पुलिस ने अजीत जोगी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव के दौरान मरवाही विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी रही समीरा पैकरा की शिकायत पर पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है। बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज किया है।

प्रमुख खबरें

Mango Dreams: पंकज त्रिपाठी की इंटरनेशनल फिल्म मैंगो ड्रीम्स भारत में 16 मई को रिलीज होगी

Microsoft OneNote: काम करते समय हो रहे हैं परेशानी? आईए जानें माइक्रोसॉफ्ट एप के बेहतरीन एआई तकनीक के बारे में

ED की टीम आई तो उनकी भी आंखों में आंसू थे, अजित पवार द्वारा मजाक उड़ाए जाने पर रोहित पवार का आया रिएक्शन

कन्नौज में अखिलेश तो रायबरेली में राहुल की होगी हार, केशव मौर्य बोले- देश विरोधी ताकतें नहीं चाहती कि मोदी फिर से PM बने