जनसुराज के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, प्रशांत किशोर ने साधा सरकार पर निशाना, कही यह बात

By अंकित सिंह | Jul 23, 2025

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के नेतृत्व में हजारों समर्थकों पर बुधवार को बिहार की राजधानी में पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग किया गया, जब वे नीतीश कुमार सरकार की कथित विफलताओं को उजागर करने के लिए विधानसभा मार्च करने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि हम शांतिपूर्ण तरीके से जनता का यह ज्ञापन मुख्यमंत्री को देना चाहते हैं कि पिछले 2 सालों में उन्होंने 94 लाख परिवारों को 2 लाख रुपये देने का वादा किया था, लेकिन आज तक एक भी परिवार को एक भी रुपया नहीं मिला। 

पटना की एसपी दीक्षा ने बताया कि उन्हें यहाँ से आगे बढ़ने की इजाज़त नहीं है। ये एक प्रतिबंधित क्षेत्र है, और उन्हें वहाँ जाने की इजाज़त नहीं है। इसके अलावा, इन लोगों से बातचीत चल रही है। अगर वो एक प्रतिनिधिमंडल भेजकर अपनी माँगें बताने को तैयार हैं, तो हम उन्हें सामने रखेंगे। अगर उनकी तरफ़ से कोई और उल्लंघन हुआ, तो कार्रवाई की जाएगी। इस नई पार्टी ने घोषणा की थी कि यह मार्च दोपहर के आसपास होगा, जिसमें राज्य के एक करोड़ लोगों के हस्ताक्षर होंगे, जो किशोर द्वारा कुछ महीने पहले शुरू किए गए हस्ताक्षर अभियान के तहत एकत्र किए गए थे।

इसे भी पढ़ें: 'बाप' शब्द पर बिहार विधानसभा में बवाल, भाई वीरेंद्र बोले- माफी नहीं मांगूंगा, डिप्टी सीएम का पलटवार

जन सुराज पार्टी के समर्थक तख्तियाँ लिए हुए थे जिन पर हस्ताक्षर अभियान के तीन मुद्दे थे। इनमें से एक मुद्दा यह था कि बिहार सरकार ने जातिगत सर्वेक्षण के बाद गरीब परिवारों को ₹2 लाख की सहायता देने की घोषणा की थी, जबकि इस सर्वेक्षण में आबादी के एक बड़े हिस्से की आर्थिक स्थिति बेहद खराब पाई गई थी।

प्रमुख खबरें

WFP ने गाजा और वेस्ट बैंक में 7 लाख फलस्तीनियों की खाद्य सहायता रोकी

France Protests: फ्रांस में हिंसा के बाद सख्ती, पेरिस समेत 5 शहरों में लगा रात का कर्फ्यू

Tamil Nadu में VB-G-RAM-G योजना से जुड़े परिवारों को मिलेंगे 25 अतिरिक्त कार्यदिवस

अंपायर Parashar Joshi करेंगे Sheffield Shield में अंपायरिंग, BCCI और CA का बड़ा फैसला