कांग्रेस में ‘ज्वाइन कांग्रेस सोशल मीडिया’ अभियान का शुभारंभ, 5 लाख वालेंटियर जोड़ने का लक्ष्य

By दिनेश शुक्ल | Feb 09, 2021

भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर मंगलवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में ‘ज्वाइन कांग्रेस सोशल मीडिया’ कार्यक्रम की लॉचिंग हुई। प्रदेश कांग्रेस के आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष अभय तिवारी द्वारा पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा को बेच लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पत्रकारवार्ता के माध्यम से कार्यक्रम के उद्देश्यों और वर्तमान समय में उसकी आवश्यकता को बताया।

इसे भी पढ़ें: उमा भारती के शराबबंदी अभियान को फ्लाप करने की तैयारी में शिवराज सरकार

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग इस कार्यक्रम की अभी से निंदा करने में लग गये हैं। पूरा देश देख रहा है आज हजारों लाखों लोग तख्तापलट के लिए सड़कों पर हैं। लाखों किसान अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए, अपने हितों की रक्षा के लिए सड़कों पर बैठा है, तमाम सारे राजनीतिक दल किसानों के साथ मिलकर उनके समर्थन में खड़े हैं, लेकिन मोदी जी किसानों की तरफ देखना तक उचित नहीं समझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दीप सिंधु जैसे लोगों द्वारा षडयंत्र पूर्वक बीजेपी के लोग शांतिपूर्वक चल रहे किसान आंदोलन को बदनाम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: नाबालिग के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास और अर्थदंड की सज़ा

प्रदेश कांग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिया के अध्यक्ष अभय तिवारी ने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं उसकी आवश्यता बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम आगामी तीन माह तक तीन चरणों में चलेगा, जिसमें मिस्ड कॉल, मेल, वाट्सएप के माध्यम से इस अभियान से जुड़ सकेंगे। तीन चरण पूरे होने के बाद वालंटियर का साक्षात्कार किया जाएगा तथा पार्टी  में उसका आवश्यकतानुसार ब्लाक, जिला, प्रदेश एवं नेशनल स्तर पर चयन किया जाएगा। विधानसभा स्तर पर दो सौ एवं लोकसभा स्तर पर दो हजार वॉलंटियर जोडऩे का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में हमारे पास 58000 सोशल मीडिया से जुड़े हुए लोग हैं।  कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी के युवाओं, किसानों, और देश के प्रति अपने विचारों पर आधारित वीडियों को प्रसारित किया गया।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट