उपद्रवी तत्वों से चिंतित कानून मंत्री, कहा- कानून का विरोध करना बन गया है फैशन

By अंकित सिंह | Nov 26, 2021

संसद में बनने वाले कानूनों के विरोध को लेकर कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए दावा किया कि कुछ लोगों के लिए हर बात का विरोध करना फैशन बन गया है और वे संविधान को स्वीकार नहीं करते। उन्होंने उन उपद्रवी तत्वों को लेकर चिंता व्यक्त की जो कानूनी, वैध और संवैधानिक चीजों का ऐड़ी-चोटी का जोर लगाकर विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि बहस में विरोध करना ठीक है लेकिन जब कोई कानून बनता है तो आप कैसे कह सकते हैं कि वह लागू नहीं होता। अपने संबोधन में किरेन रिजिजू ने कहा कि जब संसद कोई विधेयक पारित करती है या जब विधानसभा कुछ कानूनों को मंजूरी देती है,तो तब तक यह कहने का कोई कारण नहीं है कि हम इस अधिनियम का पालन नहीं करते हैं, या हम इस कानून का पालन नहीं करेंगे जब तक कि यह असंवैधानिक न हो। 

 

इसे भी पढ़ें: संसदीय कार्यवाही के दौरान संसद में बच्चे को साथ लाने में लगा बैन, बताया नियमों के खिलाफ


आपको बता दें कि किरेन रिजिजू की यह टिप्पणी शीतकालीन सत्र से पहले आई है जिसे कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शीतकालीन सत्र में सरकार ने तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए एक विधेयक को सूचीबद्ध किया है। कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग लगातार कई किसान संघ कर रहे हैं। किरेन रिजिजू ने कहा कि रिजिजू ने कहा, भारत एक बेहद लोकतांत्रिक देश है इसलिए हमें विरोध करने का अधिकार है, वैचारिक मतभेद का अधिकार है। हमें असहमति का अधिकार है। लेकिन संवैधानिक रूप से जो कुछ भी किया गया है उसका सभी को सम्मान करना चाहिए। 

 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने संसद में भाजपा को घेरने की रणनीति की तैयार, आनंद शर्मा बोले- ईमानदारी से निभाएंगे अपना कर्तव्य


किरेन रिजिजू कहा, शहरों में हम इसे महसूस नहीं करते हैं, लेकिन गहराई में जाने पर हम देखते हैं कि कुछ तत्व उभर रहे हैं ... यह बहुत परेशान करने वाला है ... जो कुछ भी कानूनी, वैध, संवैधानिक है उसका ऐड़ी-चोटी का जोर लगाकर विरोध किया जा रहा है। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने भारत के संविधान पर एक ऑनलाइन पाठ्यक्रम शुरू किया।

 

प्रमुख खबरें

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा

इस सप्ताह तीन कंपनियां लाएंगी IPO, 6,400 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद

दो साल में आवास ऋण बकाया 10 लाख करोड़ रुपये बढ़ा : RBI आंकड़े

Modi के 400 पार के नारे के साथ दिखी Mumbai की जनता, जताया जीत का विश्वास