Lawrence Bishnoi Gang ने ली बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जिम्मेदारी, Salman Khan को भी धमकाया

By एकता | Oct 13, 2024

एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के पीछे बिश्नोई गैंग का हाथ होने की संभावना जताई जा रही थी। इस बात की पुष्टि अब खुद बिश्नोई गैंग ने कर दी है। फेसबुक पर साझा किए गए एक पोस्ट में बिश्नोई गैंग ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जिम्मेदारी ली। इतना ही नहीं गैंग ने अभिनेता सलमान खान को भी धमकी दी है।

इसे भी पढ़ें: Baba Siddique Murder Case । महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई, कांग्रेस-शिवसेना नेताओं ने की फडणवीस के इस्तीफे की मांग

पोस्ट में आगे सलमान खान को धमकी देते हुए गैंग के सदस्य ने लिखा, 'सलमान खान, हम यह युद्ध नहीं चाहते थे, लेकिन आपने हमारे भाई की जान ले ली। आज बाबा सिद्दीकी की शालीनता का पूल बंद हो गया है या एक समय वह दाऊद के साथ मकोका (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) के तहत था। उनकी मौत का कारण बॉलीवुड, राजनीति और प्रॉपर्टी डीलिंग में दाऊद और अनुज थापन से उनके संबंध थे।'

इसे भी पढ़ें: Baba Siddique Murder Case । बिश्नोई गैंग से जुड़े तार, तीसरे आरोपी की हुई पहचान, जानें अब तक क्या कुछ हुआ?

पोस्ट में आगे लिखा है, 'हमारी किसी से कोई निजी दुश्मनी नहीं है। हालांकि, जो कोई भी सलमान खान या दाऊद गैंग की मदद करता है, उसे तैयार रहना चाहिए। अगर कोई हमारे किसी भाई को मरवाता है, तो हम जवाब देंगे। हम कभी पहले वार नहीं करते। जय श्री राम, जय भारत, शहीदों को सलाम।' बता दें कि पोस्ट के वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने कहा कि वे इसकी प्रामाणिकता की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये

US Midterm Elections में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का डंका, राज्यों की विधानसभाओं में दर्ज की बड़ी जीत

Khammam में मछुआरों को बचाने गई SDRF की नावें पलटीं, 10 कर्मी लापता