दिग्विजय सिंह के आवास के बाहर धरने पर बैठे छोटे भाई लक्ष्मण

By दिनेश शुक्ल | Oct 22, 2019

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और प्रदेश की चाचौड़ा से विधायक लक्ष्मण सिंह ने एक बार फिर अपने ही भाई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और कहा कि दिग्विजय की वजह से चाचौड़ा जिला नहीं बन पा रहा है। जबकि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसकी घोषणा कर दी है।

इसे भी पढ़ें: सावरकर के पैरों की धूल भी नहीं दिग्विजय: शिवराज सिंह चौहान

लक्ष्मण सिंह की अगुवाई में सैकड़ो समर्थक दिग्विजय सिंह के आवास पर धरने पर बैठ गए। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में लक्ष्मण सिंह चाचौड़ा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। अपने ही भाई के बंगले के बाहर धरने पर बैठे लक्ष्मण सिंह का आरोप है कि दिग्विजय सिंह 8 साल से चाचौड़ा नहीं गए, जबकि चाचौड़ा की जनता ने दिग्विजय सिंह को विधायक बनाया और मुझे सांसद बनाया और वह अब चाचौड़ा की जनता को ही समय नहीं दे रहे।

दरअसल, चाचौड़ा से विधायक लक्ष्मण सिंह की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल के रूप में मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिले थे। इस दौरान 26 जुलाई 2019 को मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि मध्यप्रदेश में गुना जिले की चाचौड़ा तहसील को 53वां जिला बनाया जाएगा। पिछली सरकार ने टीकमगढ़ जिले की निवाड़ी तहसील को विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश का 52वां जिला बनाया था। कमलनाथ ने कहा था कि चाचौड़ा का विकास छिंदवाड़ा जिले की तर्ज पर किया जाएगा। ग्वालियर संभाग के गुना जिले में आने वाले चाचौड़ा विधानसभा सीट 1951 में अस्तीत्व में आई थी। जिसके बाद इसे तहसील बना दिया गया था।

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिया धन्यवाद, कहा- कमलनाथ सरकार को आईना दिखाने का किया काम

दिग्विजय सिंह के बंगले के बाहर धरने पर बैठे लक्ष्मण सिंह ने बताया कि वह बड़े भाई से समय लेने आए है। भाई साहब समय दे दें और हमें कुछ नहीं चाहिए। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह के साथ चाचौड़ा आकर जिला बनाने की घोषणा करने की बात कही थी तो हम दिग्विजय सिंह से समय लेकर स्वागत कार्यक्रम की तिथि लेने आए हैं। हालांकि जब लक्ष्मण सिंह धरने पर बैठे उस समय दिग्विजय सिंह बंगले पर नहीं थे। वहीं धरने की सूचना मिलने के बाद दिग्विजय बंगले पर पहुंचे और उन्होंने लक्ष्मण सिंह पर नाराजगी जाहिर की।

प्रमुख खबरें

LSG vs KKR: प्लेऑफ में उम्मीदों को पुख्ता करने की कोशिश में लगे एलएसजी के सामने केकेआर की मजबूत चुनौती

NEET UG 2024: इस बार 24 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा देंगे, एनटीए चेकलिस्ट

महाज शतरंज खिलाड़ी ने राहुल गांधी को लेकर किया ये पोस्ट, कहा- मेरे मजाक को विशेषज्ञता के रूप में नहीं...

Eye Lashes Extension: आई लैशेज एक्सटेंशन करवाते समय इन बातों का रखें खास ख्याल, वरना हो सकता है नुकसान