सावरकर के पैरों की धूल भी नहीं दिग्विजय: शिवराज सिंह चौहान

not-even-dust-of-savarkar-feet-digvijay-shivraj-singh-chauhan
दिनेश शुक्ल । Oct 17 2019 3:57PM

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिग्विजय सिंह को पोर्ट ब्लेयर जाकर स्ल्यूलर जेल जाकर देखने की सलाह दी है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्वतंत्र वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाना चाहिए, अगर उनको नहीं तो किसको दिया जाएगा। उन्होनें कहा है कि वीर सावरकर को भारत रत्न देना देश भक्ति को सम्मान देना होगा।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दिग्विजय सिंह वीर सावरकर के पैरों की धूल भी नहीं है। दरआसल दिग्विजय सिंह ने बयान दिया था कि महात्मा गांधी की हत्या की साजिश रचने वालों में वीर सावरकर शामिल थे। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्वतंत्रा के लिए सावरक ने जो तपस्या देश के लिए की है वह सबको बता है। उन्होनें वीर सावरकर को भारत रत्न देने की वकालत भी की। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिग्विजय सिंह को पोर्ट ब्लेयर जाकर स्ल्यूलर जेल जाकर देखने की सलाह दी है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्वतंत्र वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाना चाहिए, अगर उनको नहीं तो किसको दिया जाएगा। उन्होनें कहा है कि वीर सावरकर को भारत रत्न देना देश भक्ति को सम्मान देना होगा।

आजादी की लड़ाई के जिस शौर्य का प्रदर्शन उन्होनें किया वह विश्व में विरला है। वह विचारक थे, देश भक्त थे सेल्यूलर जेल की वह कोठी गवाह है उनकी देश भक्ति की।  वही उवैसी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिसको जो कहना है कहने दो जिसको तंज कसना है कसने दो। लेकिन देश भक्तों को सम्मान मिलना चाहिए। उवैसी ने वीर सावरकर को भारत रत्न दिए जाने की मुहिम पर कहा था कि नाथूराम गोडसे को भी भारत रत्न दे दो।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़