विवादों के बीच रिलीज हुआ' लक्ष्मी बम' के पहले सॉन्ग 'बुर्ज खलीफा' का टीजर, देखें वीडियो

By रेनू तिवारी | Oct 17, 2020

अक्षय कुमार की आनेवाली फिल्म लक्ष्मी बम को लेकर काफी विवाद हो रहा है। सोशल मीडिया पर फिल्म को बैन करने की मांग की जा रही है। फिल्म पर आरोप है कि वह समाज में लव जिहाद को बढ़ावा दे रही हैं। फिल्म पर हिंदू धर्म में पूजी जाने वाली देवी लक्ष्मी के नाम का मजाक उड़ाने का भी आरोप लगा है। तमाम आरोपों के बाद भी अभी लक्ष्मी बम को रिलीज पर कोई असर नहीं पड़ता दिखाई दे रहा है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है। अब फिल्म का पहला गाना बुर्ज खलीफा भी रिलीज होने जा रहा है। बुर्ज खलीफा का टीजर आज रिलीज हो चुका हैं।

 

यहां देखें बुर्ज खलीफा का टीजर अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'लक्ष्मी बम' को बायकॉट करने की बात हो रही है। सोशल मीडिया पर #shameonakshaykumar #boycottlaxmmibomb जैसे हैशटैग सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर लोग फिल्म पर धार्मिक भावनाएं आहत करने  का आरोप लगा रहे हैं। एक संगठन से फिल्म 'लक्ष्मी बम' और अक्षय कुमार पर लव जिहाद फैलाने का आरोप लगाया हैं। उनका तर्क है कि फिल्म में हिंदू-मुस्लिम दो अलग-अलग समुदाय के लड़का लड़की की शादी को दिखाया गया है। दरअसल 'लक्ष्मी बम' में अक्षय कुमार के किरदार का नाम आसिफ बताया जा रहा है जबकि इसमें कियारा आडवाणी का किरदार का नाम प्रिया होगा। साथ ही फिल्म का लक्ष्मी बम नाम रखने पर भी आपत्ति जताई है। हिन्दू धर्म में लक्ष्मी पूजनीय देवी है। जिनकी आराधना की जाती है। 

लोगों ने आरोप लगाया है कि फिल्म का निर्देशन मुस्लिम निर्देशक शबीना खान ने किया है। वह हिन्दू धर्म की परम्पराओं को नहीं जानती है। फिल्म 9 नवंबर को हॉटस्टार पर रिलीज हो रही हैं। 

प्रमुख खबरें

INDIA bloc Leaders Meeting: वोट चोरी पर रणनीति बनाने को लेकर खरगे की अध्यक्षता में बैठक

Punjab में नशा विरोधी कार्यकर्ता Parvinder Singh Jhota की हत्या की जांच CBI ने संभाली

Sambit Patra का आरोप: Rahul Gandhi बिना चुनाव सत्ता परिवर्तन के लिए विदेश से ले रहे सलाह

UP Police ने साइबर अपराध से जुड़े 635 करोड़ रुपये विभिन्न बैंकों में कराए फ्रीज