छंटनी का नोटिस जल्द आने वाला है: अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कर्मचारियों से कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2025

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को औपचारिक रूप से अपने कर्मचारियों को सूचित किया कि मंत्रालय जल्द ही कुछ कर्मचारियों को छंटनी का नोटिस भेजने वाला है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने इस वर्ष की शुरुआत में कहा था कि कई मंत्रालयों में बड़े पैमाने पर छंटनी की जाएगी। यह कदम संघीय सरकार के आकार को कम करने के व्यापक प्रशासनिक प्रयास का हिस्सा है।

इसे मुख्यतः सरकारी दक्षता विभाग द्वारा अंजाम दिया गया है, जिसका नेतृत्व पहले एलन मस्क करते थे। अमेरिका के उच्चतम न्यायालय के एक हालिया फैसले ने छंटनी शुरू करने का रास्ता साफ कर दिया है, जबकि छंटनी की वैधता को चुनौती देने वाले मुकदमे पर सुनवाई अब भी जारी है।

मंत्रालय के प्रबंधन और संसाधन उप मंत्री माइकल रिगास ने एक बयान में कहा कि अगर कुछ कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा रहा है, तो उन्हें सूचित किया जाएगा।

रिगास ने कहा, ‘‘ हम उन्हें अमेरिका के प्रति उनके समर्पण और सेवा के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं।’’ यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितने लोगों की छंटनी की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Meerut में बच्ची से दुष्कर्म के लिए व्यक्ति को 10 साल की सजा

पासपोर्ट प्राधिकरण नवीनीकरण के लिए यात्रा कार्यक्रम नहीं मांग सकता : Supreme Court

Banda में अज्ञात हमलावरों ने किसान को गोली मारी, हालत नाजुक

Delhi High Court ने Mahua Moitra के खिलाफ लोकपाल के आदेश को रद्द किया