बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में 8 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने किया श्री रामलला का दर्शन

By सत्य प्रकाश | Dec 15, 2021

अयोध्या। काशी के विश्वनाथ धाम कॉरिडोर उद्घाटन में शामिल होने के बाद आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में देश के भाजपा शासित 8 राज्यों के मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री अयोध्या पहुंचे। और सबसे पहले सरयू तट पर पावन सलिला सरयू मां के जल का आचमन किया,जलाभिषेक और दुग्ध अभिषेक किया और साथ ही पूजन अर्चन के साथ आरती भी उतारी। इस बीच सरयू तट का संपूर्ण वातावरण धार्मिकता से सराबोर रहा। इसके बाद मुख्यमंत्रियों का काफिला सीधे श्री राम जन्मभूमि परिसर पहुंचा और रामलला के समक्ष माथा नवाने के बाद,राम मंदिर निर्माण के कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने राम मंदिर निर्माण के सबंध जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: राम मंदिर निर्माण को देख तसल्ली हुए श्री श्री रविशंकर, अयोध्या में बनवाएंगे मेडिटेशन हॉल

इस बीच भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज हम सबके लिए बहुत ही शुभ समय है विश्वनाथ धाम के उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा हुआ है उसमें शामिल होने का सौभाग्य मिला और हम सभी लोग काशी आए और बाबा विश्वनाथ के दर्शन करें तो सबके मन में यह इच्छा थी कि रामलला के भी दर्शन करें इसके लिए अयोध्या जाएंगे। तो आज हम सबके लिए बहुत ही शुभ घड़ी है रामलला के दर्शन करने का सौभाग्य हम सबको मिलेगा और हर भारतवासी के लिए राम मंदिर बने और वहां प्रभु रामलला विराजमान हो। ऐसी सदियों से सब की इच्छा थी जो अब साकार होने जा रहे हैं। 

उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध और बड़ी घटनाओं की हर अपडेट के लिए पढ़ें Uttar Pradesh Latest News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर।

प्रमुख खबरें

Israel Election: संसद में बहुमत गंवाने के बाद Benjamin Netanyahu की पार्टी ने लगाए धांधली के आरोप

Bhutan Glacial Lake Outburst | भूटान में ग्लेशियल झील फटने से असम और उत्तर बंगाल में बाढ़ की चेतावनी, कई जिले हाई अलर्ट पर

Greater Noida में वित्तीय गड़बड़ी पर PNB का भरोसा, ग्राहकों के सभी वैध दावों का होगा निपटारा

Aaditya Thackeray ने Pradeep Purnekar मर्डर केस में सरकार पर साजिशकर्ताओं को बचाने का आरोप लगाया