तुरंत ईरान को छोड़ दें...अभी-अभी हमले को लेकर अमेरिका का बड़ा ऐलान

By अभिनय आकाश | Jan 13, 2026

क्या अगले 24 घंटे में क्या अमेरिका बड़ा हमला करने वाला है ईरान पर क्या ये अटैक होने वाला है? इससे पहले तमाम देशों ने ऑस्ट्रेलिया से लेकर न्यूजीलैंड तक तमाम देशों ने अपने लोगों को कहा कि आप तुरंत जो है ईरान को छोड़ दें। लेकिन अब यूएस का यह कहना यह बहुत बड़ा सवाल खड़े करता है। ईरान में पिछले दो हफ्ते से ज्यादा समय से सत्तारूढ़ शासन के खिलाफ जनता सड़कों पर है। करीब 200 शहरों में यह विरोध प्रदर्शन पहुंच चुका है। दावा है कि अब तक 544 लोगों की मौत हो चुकी है और 10 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। मरने वालों में प्रदर्शनकारियों के साथ ही सुरक्षाबलों के जवान भी है। राजधानी तेहरान के कई विडियो रविवार को वायरल हुए। सड़कों पर हजारों की भीड़ है और लोग ताबूत लेकर चलते दिखे। राजधानी काहरिजक फरेंसिक मेडिकल सेंटर के बाहर कई शवों को बॉडी बैग में बंद कर जमीन पर रखा गया था।

इसे भी पढ़ें: सामने थे मोदी, तभी अचानक भारत के दो जिगरी दोस्त की बुराई करने लगे जर्मनी के चांसलर

ईरान में सरकार-विरोधी प्रदर्शनों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने दावा किया कि हमारी धमकी के बाद इस पश्चिम एशियाई देश ने अमेरिका से फोन पर संपर्क किया और बातचीत का प्रस्ताव रखा है। हमारा प्रशासन ईरान के साथ बैठक तय करने पर काम कर रहा है। ट्रंप ने साथ ही चेताया कि वहां जो कुछ हो रहा है, उसे देखते हुए हमें पहले ही कार्रवाई करनी पड़ सकती है।

प्रमुख खबरें

Titan और BlueStone का 2030 Vision, दोगुना Revenue के ऐलान से शेयर बाजार में आई बहार

Titan का बड़ा Game Plan: Premium Segment से आएगा 25% रेवेन्यू, Helios Lux स्टोर्स का होगा विस्तार।

Ahmedabad में Pipeline Leak से बड़ा संकट, नर्मदा लाइन में मिला Sewer का पानी, सैकड़ों बीमार

मानसून की दस्तक: Kerala में हुई Entry, पर Normal से कम बारिश के Alert ने बढ़ाई टेंशन