तुरंत ईरान छोड़ो... US की बमबारी के बीच एक्शन में भारत, कर दिया बड़ा ऐलान

By अभिनय आकाश | Jul 20, 2026

भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए बहुत गंभीर एडवाइज़री जारी कर दी है। दरअसल अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष लगातार खतरनाक होता जा रहा है। दोनों ही देशों के बीच सैन्य कारवाही अब केवल सीमित जवाबी हमलों तक नहीं रह गई है बल्कि कई सारे रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है दोनों की ओर से और ऐसी ही तेजी से बिगड़ते हुई सुरक्षा स्थिति को देखते हुए तेहरान में स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए संशोधित ट्रेवल एडवाइज़री जारी की है। इस एडवाइज़री में भारत सरकार की ओर से चार पॉइंटर्स का सुझाव दिया गया है। भारतीय दूतावास की तरफ से जारी की गई एडवाइज़री में चार सलाह है। पहला सुझाव जो है वह यह कि जो भी भारतीय नागरिक किसी भी उद्देश्य से ईरान जाने की योजना बना रहे हैं, वह फिलहाल अपनी यात्रा को स्थगित कर दें। जब तक वहां की सुरक्षा स्थिति में सुधार नहीं हो जाता, तब तक वहां ना जाए। 

इसे भी पढ़ें: चाबहार का इतना भयंकर बदला, ईरान ने 15 मिनट में 60 फाइटर जेट उड़ाए? हिल गए ट्रंप

दरअसल हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। अमेरिकी सेना लगातार नौवीं रात ईरान के ऊपर कई राजनीतिक ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड यानी कि सेंट कॉम के अनुसार इन हमलों में स्ट्रीट ऑफ होमोस के पास मौजूद ईरान के टट्टी निगरानी प्रणाली एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया गया है। इसके साथ ही इन हमलों का वीडियो फुटेज भी सेंट कॉम की ओर से जारी किया गया है। तो वहीं दूसरी तरफ ईरान है जो कि जवाबी कारवाइयों को तेज कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया है। इसके अलावा जॉर्डन और बहरीन के आसपास भी मिसाइल गतिविधियों को देखा गया है। यानी कि संघर्ष अब केवल अमेरिका और ईरान तक सीमित नहीं है। बल्कि यह फिर एक बार पूरे के पूरे मिडिल ईस्ट में दिख रहा है। और ऐसे माहौल में किसी भी विदेशी नागरिक के लिए वहां पर रहना खतरनाक हो सकता है।

प्रमुख खबरें

Bengal में नदी कटाव रोकने को IIT Kanpur की मदद से बनेगी योजना

US में भारतीय राजदूत Vinay Mohan Kwatra ने सांसदों से Ukraine संकट और द्विपक्षीय ऊर्जा सहयोग पर की चर्चा

Odisha Flood: नदियों का जलस्तर घटने से स्थिति में सुधार, 303 गांवों में राहत कार्य जारी

Bombay HC का बड़ा आदेश: सीवर में मौत पर 30 लाख मुआवजा दे सरकार