प्रदेश के कैदियों की छुट्टियां हुई निरस्त, पैरोल का आदेश सरकार ने किया रद्द

By सुयश भट्ट | Sep 21, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में जेल विभाग ने बड़ा आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार कोरोना के दौरान दिए गए पैरोल को रद्द कर दिया गया है। जेल प्रशासन ने पैरोल के दुरुपयोग की आशंका को लेकर सभी कैदियों की छुट्टियां निरस्त कर दी है।

आपको बता दें कि जेल प्रशासन ने निर्देश दिया है कि किसी भी कैदी को पैरोल पर रिहा न करें। इसके साथ ही जिस कैदी को विशेष परिस्थितियों में पैरोल का लाभ दिया जाना है। उसका आवेदन जेल मुख्यालय को भेजना जरुरी होगा।

इसे भी पढ़ें:ओबीसी आरक्षण पर कोर्ट की सुनवाई , सरकार के आदेश पर रोक नहीं 

दरअसल कोरोना की दूसरी लहर में जेलों में बंद कई कैदी कोरोना की चपेट में आ गए थे। और ऐहतियातन सरकार ने कैदियों को पैरोल पर छोड़ने का निर्णय लिया था। वहीं कैदियों की पैरोल खत्म होने के बाद प्रशासन ने एक बार फिर से पैरोल अवधि 1 महीने और बढ़ा दी थी।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान