कल होगी ICC की अहम बैठक, बॉल पर लार के इस्तेमाल पर लगाया जा सकता है अस्थाई प्रतिबंध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2020

नयी दिल्ली। महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और आस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की बुधवार को होने वाली बैठक से पहले गेंद को चमकाने के लिए लार के विकल्प के उपयोग को स्वीकृति देने का समर्थन किया है। आईसीसी की कल होने वाली बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले किए जा सकते हैं जिसमें आस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप के भविष्य पर फैसला करने के अलावा गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर अस्थाई प्रतिबंध लगाया जा सकता है। पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले की अगुआई वाली आईसीसी की क्रिकेट समिति पहले ही गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल को प्रतिबंधित करने की सिफारिश कर चुकी है।

इसे भी पढ़ें: इंग्लैंड दौरे के लिए पीसीबी ने इन दो दिग्गजों को सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी

तेंदुलकर ने साथ ही कहा कि जिन देशों में ठंड होती है वहां खेलने पर पसीने के इस्तेमाल का विकल्प भी नहीं होगा। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसे देशों का उदाहरण देते हुए तेंदुलकर ने कहा, ‘‘आपको वहां पसीना ही नहीं आएगा। जब मैं 1992 में यॉर्कशर की ओर से खेला था तो मैं मई की शुरुआत में वहां गया था और वहां का मौसम बर्फीला था। मैं होव में हुए मुकाबले को नहीं भूल सकता, उस समय मैंने पांच कपड़े पहने हुए थे।’’ ली ने साथ ही कहा कि अंपायरों को गेंदबाजों के खिलाफ नरम रुख अपनाना चाहिए और कोई कार्रवाई करने से पहले गेंद पर लार लगाने की स्थिति में गेंदबाज को दो या तीन चेतावनी देनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको गारंटी दे सकता हूं कि अगर खिलाड़ियों को कहा जाएगा कि ऐसा नहीं करना है तो वे जानबूझकर ऐसा नहीं करेंगे लेकिन मुझे लगता है कि आदत के कारण ऐसा हो सकता है।

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी