'100 रुपये में उपलब्ध दादी' वाले ट्वीट पर मचा बवाल, कंगना रनौत को भेजा गया कानूनी नोटिस

By रेनू तिवारी | Dec 04, 2020

मुंबई। कंगना रनौट का एक गलत ट्वीट उनके लिए मुसिबत बनता जा रहा है। कंगना रनौत के खिलाफ पंजाब के सितारों ने मोर्चा खोल दिया है। एक-एक करते कंगना रनौट को टारगेट कर रहे हैं। सिंगर एक्ट्रेस हिमांशी खुराना के बाद सोशल मीडिया पर लोकप्रिय अभिनेता दिलजीत दोसांझ की भी कंगना के साथ दादी वाले ट्वीट पर लंबी बहस हुई। इस दौरान शब्दों की सीमाएं भी लांघी गयी। अब कंगना के खिलाफ कानूनी कार्वाही भी की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: तमिल सिनेमा के बादशाह रजनीकांत की पॉलटिक्स में शाही एंट्री, इस दिन पार्टी को करेंगे लॉन्च 

नोटिस के मुताबिक कंगना ने एक ट्वीट साझा कर आरोप लगाया कि ‘शाहीन बाग की दादी’ भी नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों के आंदोलन से जुड़ गयी हैं। नोटिस में कहा गया कि अभिनेत्री ने अपने उसी ट्वीट में कहा कि ‘टाइम’ पत्रिका में जगह बना चुकी वही दादी ‘‘100 रुपये में उपलब्ध’’ है।

कानूनी नोटिस में कहा गया, ‘‘कई खबरों में दावा किया गया कि दोनों महिलाएं अलग-अलग हैं। और अगर नहीं भी हैं तो उन्हें अपनी राजनीति चमकाने के लिए किसी बुजुर्ग महिला को अपमानित करने का अधिकार नहीं है।’’ इसमें कहा गया, ‘‘यह साफ तौर पर नफरत फैलाने वाला ट्वीट है और जल्द से जल्द इस पर कदम उठाए जाने की जरूरत है।

प्रमुख खबरें

Tata Group की Air India का बड़ा दांव, Drukair के साथ करार से SAARC देशों में बढ़ेगा Connectivity Network

Shaurya Path: Kirana Hills और Skardu को लेकर पूर्व CDS Anil Chauhan के खुलासों से चौंकी दुनिया, Pakistan बात करना चाह रहा था, मगर India...

Famous Temple: मां बगलामुखी मंदिर क्यों है खास, Celebs और VIPs की आस्था का केंद्र बना Himachal Pradesh का यह सिद्ध धाम

Islamabad के PIMS अस्पताल में आग लगने से 14 नवजातों की मौत, जांच समिति गठित