अभिनेता दिलीप कुमार का निधन, मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में ली आखिरी सांस

By निधि अविनाश | Jul 07, 2021

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का 98 वर्ष की आयु में बुधवार को निधन हो गया। मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में उनका इलाज करने वाले पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ जलील पारकर ने इस बात की पुष्टि की है।

इससे पहले दिलीप कुमार को 6 जून को सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग के रूप में जाने जाने वाले इस दिग्गज अभिनेता का करियर छह दशकों से अधिक का है। उन्होंने अपने करियर में 65 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है।

प्रमुख खबरें

जन्मदिन पर विशेष: मोदी होना आसान नहीं

Harbinder Singh ने ताजा की 1966 Asian Games हॉकी स्वर्ण पदक की ऐतिहासिक यादें

विश्वकर्मा पूजा: श्रम, कौशल और सृजन को नमन

Vishwakarma Jayanti 2026: सृष्टि के पहले इंजीनियर माने जाते है भगवान विश्वकर्मा