मध्य प्रदेश में एक महीने बाद आए कोरोना के 8 हजार से कम केस

By दिनेश शुक्ल | May 15, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की चैन तोड़ने लगाए गए लॉकडाउन और सख्ती का परिणाम अब दिखाई देने लगा है। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 7,571 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। एक महीने बाद यह पहला मौका है, जब नए केस 8 हजार से कम आए हैं।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश की जनता को किया संबोधित, बताई कोरोना प्रबंधन रणनीति

गौरतलब है कि कोरोना से मई के 14 दिनों में 1,111 मौतें हो चुकी हैं। हालांकि पॉजिटिविटी रेट लगातार कम होता जा रहा है। 14 मई को यह 11 फीसद पर आ गया है। 13 मई को 12 फीसद दर्ज किया गया था। जो मई के शुरुआत में 25 फीसद तक पहुंच गया था। मध्य प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 99 970 पर पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में इंदौर में 1548 , भोपाल में 1241 , ग्वालियर में 376 और जबलपुर में 301 नए संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा भोपाल में 9 मौतें हुईं। इंदौर और ग्वालियर में 8-8 और जबलपुर में 3 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है।

प्रमुख खबरें

Asian Games: नागोया में भारतीय खिलाड़ियों के आवास संकट पर मदद को आगे आए प्रवासी

Asian Games में चौथी बार उतरेंगी Pranati Nayak, पहले पदक पर टिकी निगाहें

Ajit Agarkar के कार्यकाल पर BCCI सचिव Devajit Saikia ने कहा, उचित समय पर होगा फैसला

MMA Fighter Varun Sanyal और भारतीय निशानेबाजों को Asian Games में आवास के लिए परेशानी हुई