LG मनोज सिन्हा ने कश्मीर के पहले मल्टीप्लेक्स का किया उद्घाटन, अनंतनाग, राजौरी, श्रीनगर में जल्द खुलेंगे सिनेमा हॉल, 23 साल पहले भी हुई थी ऐसी कोशिश

By अभिनय आकाश | Sep 20, 2022

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में कश्मीर के पहले मल्टीप्लेक्स का उद्घाटन किया। इस उद्घाटन के साथ कश्मीरियों को तीन दशक से अधिक समय के बाद बड़े पर्दे पर फिल्में देखने का मौका मिलेगा। इस दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि एक लक्ष्य रखा गया है कि जम्मू-कश्मीर के हर ज़िले में मिशन यूथ के अंतर्गत 100 सीटर सिनेमा हॉल बनाए जाएं। श्रीनगर में लंबे समय बाद एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। मैं विश्वासपूर्वक ये बात कहना चाहता हूं कि ये ही बदलते जम्मू-कश्मीर की तस्वीर है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा और NC के बीच याराना! उमर अब्दुल्ला बोले- राजनीतिक विरोधी दुश्मन नहीं होते

23 साल पहले भी ऐसी कोशिश हुई थी

23 साल पहले 1999 में जम्मू कश्मीर में फारूक अब्दुल्ला की सरकार ने सिनेमाघर शुरू करने की कोशिश की थी। लेकिन रीगल सिनेमा में पहले शो के दौरान एक आंतकवादी हमला हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 12 लोग घायल हो गए थे। 2017 में बीजेपी-पीडीपी की सरकार ने भी ऐसी ही कोशिश की थी।   

प्रमुख खबरें

भारत सरकार की बड़ी एडवाइजरी जारी, नागरिकों को ईरान की गैर-जरूरी यात्रा न करने की सलाह | Check Advisory

Gautam Adani AGM 2026 | इंफ्रास्ट्रक्चर में ₹1.5 लाख करोड़ का रिकॉर्ड निवेश देश-निर्माण के प्रति हमारा भरोसा - गौतम अडानी

भीषण गर्मी में AC को देगा टक्कर, ये Cooler Buying Guide बचाएगी आपके हजारों रुपये

Love Horoscope For 24 June 2026 | आज का प्रेम राशिफल 24 जून 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन